सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी, 20 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में ,,,।
वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों की फाइनल सूची एल्डर्स कमेटी ने जारी कर दी है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव के मुताबिक, अध्यक्ष और महामंत्री समेत 20 पदों पर कुल 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद पर प्रभात सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, मुरलीधर सिंह और मंगलेश कुमार दूबे प्रत्याशी हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विमला यादव, शाहनवाज खान, संजय कुमार श्रीवास्तव, सरमू यादव प्रत्याशी है।
और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, आशुतोष यादव, चन्दन त्रिपाठी, जितेंद्र यादव गुड्डू, मीना देवी, योगेश कुमार उपाध्याय प्रत्याशी हैं।