Headlines
Loading...
वाराणसी :: पीएम मोदी की जनसभा के लिए प्रशासन द्वारा जमीन की तलाश हुई तेज,,,।

वाराणसी :: पीएम मोदी की जनसभा के लिए प्रशासन द्वारा जमीन की तलाश हुई तेज,,,।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 दिसम्बर के प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम की जनसभा के लिए बुधवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एस.चनप्पा ने सेवापुरी ब्लॉक के भोरकला गांव में ताल की जमीन देखी। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता भी की। 

वहीं, डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजीत सिंह के साथ राजस्व कर्मियों ने जमीन की नापी भी की। वहीं, पार्किंग के लिए कुछ दूर ज्ञानपुर नहर के किनारे भोरखुर्द में जगह देखी गई। इस दौरान डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम अमित कुमार गुप्ता, एडीसीपी सरवणन टी., एसीपी अजय श्रीवास्तव, बीडीओ राजेश सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, दिनेश तिवारी, यतीश तिवारी, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे। 

इससे पहले डीएम व अपर पुलिस आयुक्त ने प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए जंसा क्षेत्र के हाथी बरनी इंटर कॉलेज के मैदान को भी देखा।
रिपोर्ट :: तुषार कुमार