Headlines
Loading...
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे रामायण के 'श्रीराम', अरुण गोविल का एयरपोर्ट पर यूं हुआ स्वागत,,,।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे रामायण के 'श्रीराम', अरुण गोविल का एयरपोर्ट पर यूं हुआ स्वागत,,,।

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: इस वक्त पूरी दुनिया में जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। हर कोई राम की भक्ति में लीन 22 जनवरी कर पलके बिछाए इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई बेहद उत्साहित है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पूरी हो चुकी है। रामलला का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता भी भेजा जा चुका है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

ऐसे में रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल रामलला की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अयोध्या पहुंचे श्री राम अरुण गोविल

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल देर शाम अयोध्या पहुंच चुके हैं। अरुण गोविल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुद अयोध्या पहुंचने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुण गोविल पहले तो प्लेन के अंदर नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे से बाहर आते दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर अपने श्रीराम को देखकर लोग खुशी से फूले नहीं समा नहीं रहे। सब उनके साथ सेल्फी लेते और उनके पैर छूते नजर आए। अरुण गोविल भी अपने फैंस से मिलकर काफी खुश दिखे। 

वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन 

अरुण गोविल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुरान उपनिषद गावा...। आज पहली बार विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य… बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है। जय श्रीराम...। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर जय श्री राम लिख रहे हैं। आपको बता दें कि अरुण गोविल के अलावा माता सीता यानी दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण यानी सुनील लहरी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित तमाम स्टार्स को न्योता भेजा गया है।