श्री श्याम मंडल फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर शहर में निकाली गई श्याम ध्वजा यात्रा, शाम को काशी से खाटू धाम रवाना हुए श्याम भक्त,,,।
वाराणसी, ब्यूरो। श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव के अंतर्गत लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी शुक्रवार को सजाई गई। मंदिर परिसर को सजाया गया। वह रात्रि में जागरण और निशान पूजन हुआ। प्रभु की आरती संजय पुजारी ने उत्तारी।
दोपहर में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, अजय खेमका एवं सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया। संदीप दुबे और आयुष मुरारका के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई।
यह यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची। यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी। सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे श्याम निशान लिए चल रहे थे। गाड़ी पर श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई गई थी।
मारवाड़ी समाज के प्रदीप तुलस्यान, मनोज जाजोदिया, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, यदुदेव अग्रवाल, श्याम लोहिया ने प्रभु की आरती उतारी। भक्तों को शरबत पिलाया गया। और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कैंट स्टेशन से सायंकाल पांच बजे मरुधर एक्सप्रेस से श्याम ध्वजा पैदल यात्रा में शामिल होने जयपुर गए। वहां विश्राम कर 17 मार्च को निशान ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे।