Headlines
Loading...
जलकल विभाग की लापरवाही से खराब हो रही हैं सड़के, जनता भुगत रही है इसका खामियाजा, अब आप बताएं इसका जिम्मेदार है कौन?Live...

जलकल विभाग की लापरवाही से खराब हो रही हैं सड़के, जनता भुगत रही है इसका खामियाजा, अब आप बताएं इसका जिम्मेदार है कौन?Live...

वाराणसी, ब्यूरो। वाराणसी शहर के 30 वार्डों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़कें खराब हो रही हैं। इसका खुलासा निगम निगम के नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि जलकल की लापरवाही का खामियाजा शहरवासी उठा रहे हैं। अफसर-कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं। गर्मी की शुरुआत में ही सीवर की समस्या गहरा गई है। बारिश में दिक्कत और बढ़ जाती है।

बीएचयू लंका: महामना की प्रतिमा के पास खराब हो रही है सड़क

शहर के पॉश इलाके लंका के पास सीवर बह रहा है। इससे सड़क खराब हो रही है। महामना की प्रतिमा के पास ही बहने वाला सीवर शहर की खूबसूरती को भी मुंह चिढ़ा रहा है। इस क्षेत्र से पूर्वांचल जिले के रोजाना लाखों लोगों का आवागमन होता है। बीएचयू के छात्र भी आते-जाते हैं। बीएचयू अस्पताल जाने का प्रमुख रास्ता भी यहीं से होकर गुजरता है।

बजरडीहा में पत्थर का चौका भी धंसने लगा
 
बजरडीहा इलाके के कुछ मार्गों पर पत्थर का चौका बिछाया गया है, जो सीवर ओवरफ्लो के कारण खराब धंस रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसी तरह बिरदोपुर में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़कें खराब हो रही हैं।

कश्मीरीगंज में इंटरलॉकिंग खराब
 
कश्मीरीगंज के लोग भी सीवर की समस्या जूझ रहे हैं। हाल ही में यहां बेहतरीन इंटरलॉकिंग कराई गई थी, जो सीवर के चलते खराब हो रही है। इंटरलाॅकिंग कई जगह खिसक गई है। यही हाल चौक क्षेत्र का है।

बोली वाराणसी की त्रस्त हुई जनता...

शहर से सीवर की समस्या का का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। आए दिन लंका के आसपास सीवर ओवरफ्लो होता है। शिकायत पर फौरी राहत मिलती है, फिर समस्या जस की तस हो जाती है। 
- अजय चौबे व गुलाम नबी लंका

कश्मीरीगंज में सड़कें खराब हो रही हैं। लंबे समय से सड़कों पर गंदा पानी बहता है। इससे गिटि्टयां उखड़ जाती हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। 
- सोमारू, भोलू यादव, कश्मीरीगंज

सीवर और सड़क की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। इसी वजह से सड़कें खराब हो रही हैं। कई बार गंदे पानी के बीच से आना-जाना पड़ता है। 
- जगदीश यादव, भगवानपुर

बोले अधिकारी

सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान लगातार कराया जा रहा है। जहां से सूचना मिल रही है, वहां 24 घंटे में जलकल की टीम पहुंच रही है। इसका रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है। 
- संदीप श्रीवास्तव, पीआरओ नगर निगम