Headlines
Loading...
रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, प्रेमी संग देखकर पति ने लिया हैरान कर देने वाला बदला, चबा गया बीवी की नाक...

रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, प्रेमी संग देखकर पति ने लिया हैरान कर देने वाला बदला, चबा गया बीवी की नाक...

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने प्रेमी के घर गई अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट डाली। घटना हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। बताया जा रहा है कि पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब पति रामखेलावन ने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर रंगे हाथों पकड़ लिया, तो गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज फिर लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की नाक को सुरक्षित रखते हुए डॉक्टर प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में यह सनसनीखेज मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुपके से पीछा किया, फिर गुस्से में उतरा कहर
घटना के दिन पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर जा रही थीं। उन्हें संदेह था कि पति पीछा कर रहा है, लेकिन वह रुकी नहीं। पीछे-पीछे पति रामखेलावन भी पहुंच गया और अपनी पत्नी को प्रेमी की बाहों में देख आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने दांतों से पत्नी की नाक काट डाली। मौके पर मौजूद सुशील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूजा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में
हरियावा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। पूजा देवी ने बताया कि उसका पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने सुशील से संबंध बनाए।

मामला कुछ ऐसा है कि पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर रंगे हाथ पकड़ने के बाद पति ने यह कदम उठाया। पति ने गुस्से में पत्नी की नाक दांतों से काट ली। पति के इस हमले में पत्नी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। वहीं आरोपी पति को इस हमले के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताक्ष करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।