यूपी पुलिस में महिला कांस्टेबल भारती यादव ने पुलिस की चुनौतीपूर्ण नौकरी करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया...
जहां चाह वहां राह। इसे चरितार्थ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कांस्टेबल भारती यादव ने। पुलिस की चुनौतीपूर्ण नौकरी में रहते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर बन कर भारती यादव ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि अपने महकमे के अलाधिकारियों को भी गर्व से भर दिया है।
मूल रूप से प्रयागराज के झूंसी की रहने वाली महिला आरक्षी भारती यादव वर्तमान में नरही थाने पर तैनात हैं। प्रयागराज में ही रह कर उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद वर्ष 2021 में सिपाही बन गईं। ड्यूटी के बाद पढ़ाई पर ध्यान लगाने वाली भारती यादव ने अपनी मेहनत के दम पर लक्ष्य हासिल किया है।
उनका चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। वर्ष 2021 बैच की होनहार महिला सिपाही के असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होने पर जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गदगद हैं। उ
न्होंने सोमवार को अपने कार्यालय में बुलाकर महिला सिपाही भारती यादव को बधाई दी। एसपी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।