Headlines
Loading...
वाराणसी :: गुलाबी ठंड की दस्तक, अलसुबह हो रही है सिहरन, मलदहिया में एक्यूआई 72 दर्ज किया गया...

वाराणसी :: गुलाबी ठंड की दस्तक, अलसुबह हो रही है सिहरन, मलदहिया में एक्यूआई 72 दर्ज किया गया...

वाराणसी, ब्यूरो। मानसून के विदा होने के बाद अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी, पछुआ हवा चलने से सुबह हल्की धुंध और नमी सिहरन का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अक्तूबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर और कम होगा।

बीएचयू स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने केसरी न्यूज 24 को बताया कि निचले क्षोभमंडल में पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवा के असर से मौसम शुष्क रहेगा।

इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट के आसार हैं। सुबह-शाम की ठंडक ने लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलने पर मजबूर कर दिया है। 

शहर ग्रीन जोन में, भेलूपुर अब भी यलो जोन 

वाराणसी शहर में हवा की गुणवत्ता बीते 24 घंटे में सुधरी है। इससे शहर यलो जोन से ग्रीन जोन में पहुंच गया है। 

रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 थी। हालांकि भेलूपुर क्षेत्र यलो जोन में है। यहां पर एक्यूआई 103 था। वहीं अर्दली बाजार 73, बीएचयू 91 और मलदहिया में एक्यूआई 72 दर्ज किया गया है।