Headlines
Loading...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जगह क्या अब युगांडा की टीम खेलेगा? ICC टी20 रैंकिंग में 21वें स्थान पर है...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जगह क्या अब युगांडा की टीम खेलेगा? ICC टी20 रैंकिंग में 21वें स्थान पर है...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी में उत्साह है, लेकिन हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में यह जानकारी मिली है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकती है, जिससे आईसीसी को किसी अन्य टीम को मौका देने की आवश्यकता हो सकती है।

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी हो सकता है बाहर

                पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है, क्योंकि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बात कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है, इसलिए इसकी संभावना कम है। इस बीच, युगांडा क्रिकेट टीम ने आईसीसी को एक संदेश भेजा है।

युगांडा क्रिकेट टीम ने आईसीसी को भेजा संदेश

आइसलैंड क्रिकेट टीम के ट्विटर हैंडल से अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट किया जाता है। हाल ही में, आइसलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया था कि यदि कोई टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होती है, तो वे उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब युगांडा क्रिकेट टीम ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

युगांडा का मजाकिया अंदाज, टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने को लेकर लिखी ये बात

युगांडा क्रिकेट टीम ने लिखा, "डियर ICC, अगर T20 वर्ल्ड कप में कोई सीट खाली होती है, तो युगांडा तैयार है - पूरा सामान पैक है और पैड भी पहने हुए हैं। पासपोर्ट तैयार हैं (ठंडे नहीं)। कोई बेकर ओवन छोड़कर नहीं जाएगा और न ही कोई जहाज़ यू-टर्न लेगा। गर्मी, शोर, दबाव? हम बोल्ड किट लेकर आएंगे। आपकी युगांडा क्रिकेट टीम, जब आप तैयार हों, हम भी तैयार हैं।"

युगांडा को मिल सकता है मौका

हालांकि, आइसलैंड क्रिकेट और युगांडा क्रिकेट दोनों का ट्वीट मजाकिया अंदाज में है। लेकिन यदि वास्तव में कोई टीम टूर्नामेंट से बाहर होती है, तो युगांडा को मौका मिल सकता है, क्योंकि यह टीम वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग में 21वें स्थान पर है।