Headlines
Loading...
नामर्द लड़के की धूमधाम से शादी, पत्नी से नहीं बनाया शारीरिक संबंध, दोस्त से होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप, महाराष्ट्र से चौंकाने वाला मामला...

नामर्द लड़के की धूमधाम से शादी, पत्नी से नहीं बनाया शारीरिक संबंध, दोस्त से होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप, महाराष्ट्र से चौंकाने वाला मामला...

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवती की जिंदगी बर्बाद करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद पति ने शारीरिक संबंध न बनाने की झूठी कसम खाई। हालांकि जब इस धोखे के पीछे की सच्चाई सामने आई, तो विवाहिता को बड़ा झटका लगा। युवती ने कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जो कि नासिक में फ्लैट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 32 साल की पीड़ित महिला की शादी 20 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया और कसम खाने का कारण बताया। जब पीड़िता ने अपने पति से इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की जिद की, तो उसके साथ मारपीट की गई। असल में ससुराल वालों को शादी से पहले ही यह पता था कि पति नामर्द है, लेकिन उन्होंने यह जानकारी छिपाकर युवती को धोखा दिया।

धोखा यहीं नहीं रुका

ससुराल वालों ने शादीशुदा महिला से नासिक के खुटवाड़नगर में फ्लैट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगे। उससे कहा गया कि जब तक उन्हें पैसे नहीं मिल जाते, उसका पति सेक्स नहीं करेगा। इस दौरान उसके ससुराल वालों ने जबरदस्ती उसके सोने के गहने और एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स भी छीन लिए।

पति पर होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके पति का अपने दोस्त के साथ होमोसेक्सुअल रिलेशनशिप है। 6 सितंबर 2025 को उसे बुरी तरह पीटा गया। इस मेंटल और फिजिकल टॉर्चर से तंग आकर वह आखिरकार पुलिस के पास गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कैंटोनमेंट पुलिस ने उसके पति, सास, जेठ, देवर और ननद समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। यह धोखाधड़ी और हैरेसमेंट 20 मई, 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।