फेसबुक पर अफेयर, पड़ोसी से था अवैध संबंध, सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी...
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर के शिमलाना गांव में रहने वाला 32 साल का मंटू अपनी पत्नी पूजा से बेइंतहा प्यार करता था। उसे अपनी पत्नी पर इतना भरोसा था कि कभी शक करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। इसके साथ उसकी पत्नी पूजा भी उससे प्यार करने का पूरा दिखावा करती थी। पूजा का अधिकतर समय फोन चलाने में ही बीतता था। इसमें भी वो फेसबुक खूब चलाती थी। लेकिन यहां वो किससे बातें कर रही थी और क्या बातें हो रही थी इसकी भनक मंटू को शुरू में नहीं थी। इस बीच एक दिन अचानक मंटू को शक हुआ और पूजा का ऐसा सच पता चला कि मंटू की पूरी दुनिया ही हिला गई।
दरअसल, मंटू को पता लगा कि उसकी पत्नी फेसबुक के जरिए किसी सौरभ युवक से छुप छुपकर बात कर रही है। इसकी भनक लगते ही मंटू ने पूजा को शादी और रिश्ते की दुहाई दी खूब समझाया और सौरभ से दूरी बनाने को कहा। लेकिन यहां मंटू इस बात से अनजान था कि कि ये रिश्ता अब सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं था ये तो बहुत आगे बढ़ चुका था। फिर एक रात दोनों पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर जोरदार विवाद हुआ। इस झगड़े की खबर सौरभ तक पहुंची, इसके बाद पूजा और सौरभ ने मिलकर जो मंटू की हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बीते शुक्रवार मामले का का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि ये मामला थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना का है। यहां 23 अगस्त 2025 को 32 वर्षीय युवक मंटू की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक के भाई संदीप ने मामले में बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सौरभ मंटू का पड़ोसी था। मंटू की पत्नी पूजा के अपने पड़ोसी यानी सौरभ के साथ अवैध संबंध थे। इन्हीं संबंधों को लेकर मंटू और सौरभ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि पूजा फेसबुक के जरिए लगातार सौरभ के संपर्क में थी। उसने फेसबुक के जरिए कई बार सौरभ को बताया था कि उसका पति यानी मंटू उसके साथ मारपीट करता है और उससे (सौरभ) से बात करने से मना करता है। पुलिस ने बताया कि घटना से पहले भी पूजा और सौरभ के बीच कई बार बातचीत हुई थी।
पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात मंटू और उसकी पत्नी पूजा के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। धीरे धीरे विवाद बढ़ गया। इसकी जानकारी जैसे ही सौरभ को मिली वो गुस्से में मंटू के घर पहुंच गया और उसने मंटू के पेट में चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मंटू को अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सौरभ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी पुलिस
पुलिस ने बताया कि घटना के बात पूजा का कथित प्रेमी यानी हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। लेकिन जैसे जैसे मामले की जांच आगे बढ़ी तो ये पता लगा कि मृतक की पत्नी पूजा भी इस पूरे घटना में शामिल थी। इसके बाद उसकी भी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने क्या बताया?
वहीं मामले में एसपी देहात सागर जैन ने फोन पर बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया था कि मृतक की पत्नी के अपने पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। उनका आरोप था कि इसी के चलते मंटू की हत्या हुई। एसपी ने कहा कि आरोपी पड़ोसी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और वांछित चल रही मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।