20 महिलाओं के साथ 1 आदमी, लिए हुआ था किराए पर कमरा, असली वजह जानकर पुलिस अफसर भी हुए हैरान...
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कमरे में 20 महिलाओं और कुछ बच्चों के साथ धर्म परिवर्तन का एक अनोखा खेल खेला जा रहा था। जब इस बात की भनक पुलिस को हुई तो तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.हकीकत जानकर पुलिस ने बिना देरी के मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि 22 फरवरी को सिकंदरपुर थाने पर एक तहरीर देकर बताया गया कि एक मकान में किराए पर रहकर आरोपी जोसे थॉमस धर्म परिवर्तन के लिए लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं जिस मकान मे रह रहे थे उसी के कमरे में 15 से 20 महिलाएं और बच्चो को पैसा, नौकरी का लालच देकर हिंदू धर्म से परिवर्तन कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि तहरीर में कहा गया कि यही नही हिंदू देवी-देवताओं को नीचे और गाली-गलौज करते हुए ईसाई धर्म के महान प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए धन और नौकरी प्राप्त करने का झासा दिया जा रहा था। इस पूरे मामले में मिली तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी जोसे थॉमस को आज गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक बोरी में प्रभु ईशु से संबंधित पुस्तक, दो म्यूजिक सिस्टम, माइक, केवल, साउंड बॉक्स, पीए सिस्टम बरामद किया गया है।
वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक राय ने बताया कि आज दिन में सूचना मिली कि एक कमरे में हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा है। जिस पर पुलिस को मौके पर ले जाकर देखा गया तो एक कमरे 10 से 12 महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वहां लगभग दो बोरे बाइबल की पुस्तकें भी और अन्य सामग्री दिवाल पर पोस्ट चिपके मिले थे।