Headlines
Loading...
टी20 वर्ल्डकप :: ये 6 टीमें कर चुकी सुपर-8 के लिए लगभग क्वालीफाई, अब सिर्फ 2 स्थान के लिए 14 टीमों के बीच चल रही जंग...

टी20 वर्ल्डकप :: ये 6 टीमें कर चुकी सुपर-8 के लिए लगभग क्वालीफाई, अब सिर्फ 2 स्थान के लिए 14 टीमों के बीच चल रही जंग...

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की सुपर-8 की दौड़ अब पहले से अधिक रोमांचक हो चुकी है। जहां 19 मैच समाप्त होने के बाद लगभग छह टीमों ने सुपर-8 में अपनी लग पक्की कर ली है, लेकिन अब सिर्फ दो स्थान के लिए इन 14 टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। बता दें कि, 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है, जिसके बाद उनके ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान के लिए जंग काफी रोमांचक हो चुकी है। जबकि भारत का ग्रुप ए (T20 World Cup) भी काफी दिलचस्प बना हुआ है।

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की सुपर-8 की दौड़ अब पहले से अधिक रोमांचक हो चुकी है। जहां 19 मैच समाप्त होने के बाद लगभग छह टीमों ने सुपर-8 में अपनी लग पक्की कर ली है, लेकिन अब सिर्फ दो स्थान के लिए इन 14 टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। बता दें कि, 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है, जिसके बाद उनके ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान के लिए जंग काफी रोमांचक हो चुकी है।

जबकि भारत का ग्रुप ए (T20 World Cup) भी काफी दिलचस्प बना हुआ है, जहां पर भारत-पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स भी सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी हैं वह छह टीमें जिनका अगले राउंड में पहुंचना पक्का माना जा रहा है तो दो स्थानों पर कौन-कौन सी टीमें कांटे की टक्कर कर रही हैं।

T20 World Cup: ये छह टीमें पहुंच सकती हैं अगले राउंड में

 
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के अगले राउंड में 20 में से केवल 8 टीमें ही पहुंचने में सफल होंगी तो 12 टीमों का सफर लीग चरण मैचों में ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सभी टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ अगले राउंड में पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, छह टीमें ऐसी हैं, जिनका सुपर-8 में पहुंचना पक्का माना जा रहा है।

इसमें ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान आगे हैं तो ग्रुप डी में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का अगले राउंड में पहुंचना कंफर्म है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने फिलहाल 4-4 अंक हैं और नेट रन रेट भी प्लस में चल रहा है, जो कि उन्हें अगले राउंड में पहुंचने में काफी मदद कर सकता है।

वहीं, सुपर-8 में पहुंचने वाली अंतिम दो टीमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका हैं, जो कि ग्रुप बी और ग्रुप सी में से है। जबकि इन दोनों ग्रुप में दूसरे स्थान के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है।

T20 World Cup: ग्रुप B जंग का अखाड़ा

सबसे पहले बात अगर गुप बी की करें तो इसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं। जबकि शीर्ष दो स्थान पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे का कब्जा है। दोनों टीमों के फिलहाल चार-चार अंक हैं।लेकिन इस ग्रुप में अगले राउंड में पहुंचने के लिए तीन टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। दरअसल, जहां श्रीलंका को अपने दो मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने हैं, जिसमें से उन्हें एक जीत बेहद जरूरी होगी।

वहीं, जिम्बाब्वे को अगले राउंड में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतना अनिवार्य है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के अगले दो मैच श्रीलंका (T20 World Cup) और ओमान के खिलाफ है, जहां वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की काबिलियत रखती है और ऐसे में नेट रन रेट भी कंगारू टीम बेहतर कर सकती है, जिसका खामियाजा अंत में जिम्बाब्वे को भुगतना पड़ सकता है। वहीं, इस ग्रुप से आयरलैंड और ओमान लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन वह बाकी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

ग्रुप सी में भी होगी कांटे की टक्कर

विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने पहले स्कॉटलैंड को हराया और फिर इंग्लैंड को धूल चटाई है, जिसके चलते ये टीम पहले स्थान पर मौजूद है और अगले राउंड में पहुंचने के लिए केवल एक जीत जरूरी है।

जबकि दूसरे स्थान के लिए इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। बता दें कि, इन तीनों को अगर अगले राउंड में पहुंचना है तो न सिर्फ दोनों मैचों को जीतना होगा, बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा।

जबकि खास बात ये है कि इंग्लैंड के बाकी दो मैच स्कॉटलैंड और इटली (T20 World Cup) के खिलाफ है, जिसको वह आसानी से हराकर अगले राउंड में पहुंच सकती है। लेकिन इंग्लैंड के पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए ये टीमें भी बड़ा उलटफेर करने का दम रखती है। वहीं, इस ग्रुप (T20 World Cup) से नेपाल की टीम लगभग बाहर हो चुकी है।