Headlines
Loading...
सभी टॉपर टीमें एक साथ, सुपर 8 में टीम इंडिया भिड़ेंगी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वह वेस्टइंडीज से, ये बन चुका है ग्रुप ऑफ डेथ...

सभी टॉपर टीमें एक साथ, सुपर 8 में टीम इंडिया भिड़ेंगी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वह वेस्टइंडीज से, ये बन चुका है ग्रुप ऑफ डेथ...

खेल ब्यूरो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरणों की घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ग्रुप-ए में जगह बनाने वाली टीम इंडिया का सामना अब दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी उन टीमों से होने जा रहा है, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है। इन तीनों ही टीमों ने अपने पिछले सभी मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में एक विजयी लय हासिल कर ली है, जो भारतीय टीम के लिए एक गंभीर खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

आईसीसी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। इस मेगा इवेंट के लिए 12 टीमों के नाम तय कर दिए गए हैं, जबकि बाकी 8 स्थानों के लिए क्षेत्रीय क्वालिफायर खेले जाएंगे।

T20 WC 2028 के लिए 12 टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री

मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिल गया है।

T20 WC 2028: रैंकिंग के आधार पर तय होंगी तीन और टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए बची तीन सीटें आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भरी जाएंगी, जिसकी कट-ऑफ डेट 9 मार्च तय की गई है। चूंकि इस तारीख से पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला निर्धारित नहीं है, इसलिए रैंकिंग में बदलाव की संभावना बेहद कम है। फिलहाल बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड इस दौड़ में सबसे आगे हैं और उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है, जो 9 मार्च को की जाएगी।

T20 WC 2026: बांग्लादेश की वापसी, विवाद के बाद नया मौका

बांग्लादेश की संभावित वापसी इस घोषणा का सबसे बड़ा पहलू बनकर उभरी है। टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा थी, लेकिन जनवरी 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था और न्यूट्रल वेन्यू की मांग की थी। आईसीसी ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए इस अपील को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

T20 WC 2028: सुपर-8 से बाहर, फिर भी ऑस्ट्रेलिया सुरक्षित

दिलचस्प बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 2028 संस्करण में खेलने की चिंता नहीं है। मेजबान होने के कारण उनकी जगह पहले से सुरक्षित है, जो उन्हें भविष्य की रणनीति बनाने का अतिरिक्त समय देता है।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल

ग्रुप-ए में सबसे बड़ा खतरा मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से नजर आ रहा है। वेस्टइंडीज की टीम एशियाई परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा रही है और उनके पावर-हिटर्स इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इस बार अपनी चोकर्स की छवि को पीछे छोड़ते हुए बेहद संतुलित प्रदर्शन किया है।

इन दोनों टीमों का अजेय रहना यह दर्शाता है कि वे दबाव वाले मैचों में बिखरने के बजाय और निखर कर सामने आ रही हैं। भारत को सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए इन दोनों में से कम से कम एक बड़ी टीम को धूल चटानी ही होगी। टीम इंडिया को सबसे पहले 22 तारीख को साउथ अफ्रीका का ही सामना करना है।

जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल

इस ग्रुप का सबसे चौंकाने वाला नाम जायंट किलर जिम्बाब्वे है। जिम्बाब्वे ने न केवल ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराकर इतिहास रचा, बल्कि वे भी अब तक इस वर्ल्ड कप में अनबीटन रहे हैं। ओपनर ब्रायन बेनेट की शानदार फॉर्म और उनकी गेंदबाजी की धार ने उन्हें टूर्नामेंट की खतरनाक टीम बना दिया है। भारतीय टीम हालांकि छोटी टीमों के खिलाफ उलटफेर का शिकार होती नहीं है, लेकिन टीम को फिर भी सावधान रहने की जरूरत है।