Headlines
Loading...
'जूते चाटने वाला, मारने वाले और मार खाने वाले' AIMIM नेता ने मुसलमानों के बताए प्रकार, फिर विवाद के बाद दी सफाई...

'जूते चाटने वाला, मारने वाले और मार खाने वाले' AIMIM नेता ने मुसलमानों के बताए प्रकार, फिर विवाद के बाद दी सफाई...

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एआईएमआईएम के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर विवाद काफी बढ़ गया है। इस वीडियो में एआईएमआईएम नेता मुस्लिमों का प्रकार बता रहा है। नेता का नाम तौकीर निजामी है। तौकीर निजामी ने कहा है कि मुस्लिम तीन प्रकार के होते हैं। एक जूते चाटने वाले, एक खाने वाले और एक मारने वाले होते हैं।

कांग्रेस में जूते चाटने वाले मुसलमान

तौकीर निजामी ने कहा कि जूते चाटने वाले मुसलमान कांग्रेस में होते हैं। वहीं, जूते खाने वाला मुसलमान बीजेपी में होता है। जूते मारने वाला मुसलमान एआईएमआईएम की मजलिस में होता है। तौकीर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद से मुसलमानों ने कांग्रेस से गुलामी करवाई है। मुसलमानों से कांग्रेस सिर्फ झंडे लगवाने और दरी बिछवाने का काम करती है।

तौकीर निजामी ने सफाई दी

वीडियो सामने आने के बाद एमपी का सियासी पारा गरम हो गया। इसके बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए निजामी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात किसी को भड़काने के लिए नहीं कही है। मुसलमानों को गुलामी से बाहर निकालने के लिए कही है। मुसलमान अब जग जाएं। मुसलमान कांग्रेस को 100 फीसदी वोट देते हैं लेकिन उन्हें सीट मिली है दो।

सियासी दलों ने घेरा

वहीं, इस बयान को लेकर एमपी के अलग-अलग विपक्षी दलों की सफाई है। बीजेपी ने कहा है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है, यहां हम किसी प्रकार की हिंसा नहीं होने देंगे। यह बयान समाज में तनाव बढ़ाने वाला है। अन्य विपक्षी दलों ने कहा है कि ये लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम समझदार हैं और उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं।