रीवा थोड़ी सी जो पी ली है..शराब की मदहोशी में 'युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा', वीडियो वायरल
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना ढेकहा मोहल्ले की है, जहां रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर युवती के तांडव के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती सड़क पर आने-जाने वालों के साथ गाली-गलौज कर रही थी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
युवक ने शराब पिलाई, फिर मोबाइल लूट लिया
पुलिस जांच में सामने आया है कि, युवती बिछिया थाना क्षेत्र की चिरहुला निवासी है। लड़कियों को एक लड़के ने अत्यधिक मात्रा में शराब पिला दी और उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने समझाइश देकर युवती को सुरक्षित उसके घर भिजवा दिया, लेकिन इन लड़कियों का हंगामा करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।