माथे पर त्रिपुंड, केसरिया धोती-कुर्ता...लड़की संग मोहाली से उज्जैन आया था 'जफर', पकड़ाया तो बोला-मैं शिवभक्त हूं, बजरंगदल वालों ने धुना...
उज्जैन। हिन्दू का स्वांग रचकर लड़की के साथ आया 'जफर' पकड़ा गया। वह मोहली से अपनी महिला दोस्त के साथ उज्जैन आया था। पकड़ा न जाए, इसलिए शिवभक्त के जैसे माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष की माला और केसरिया रंग के कुर्ते पायजामे पहनकर घूम रहा था। होटल के बाहर जब उससे नाम पूछा तो पहले उसने हिन्दू नाम बताया, लेकिन बाद में उसने मुस्लिम होना स्वीकार कर लिया। उसने अपना नाम जफर बताते हुए कहा कि वह शिवभक्त है।
उज्जैन में हिन्दू बनकर घूम रहे जफर नाम के मुस्लिम युवक की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़क धुनाई कर दी। वह महिला मित्र के साथ एक होटल में ठहरा था। वह मोहाली का रहने वाला है। उसने बताया कि वह शिवभक्त है और यहां उसकी मित्र ने उसे महाकाल, काल भैरव और हरसिद्धी मंदिर के दर्शन कराए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल बजरंग दल को सूचना मिली थी कि नानाखेड़ा इलाके में एक होटल में बाहर से आया मुस्लिम युवक अपनी महिला मित्र के साथ एक होटल में रुका है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर नजर रखी और जैसे ही एक युवक केसरिया धोती-कुर्ता पहने, माथे पर त्रिपुंड लगाए और गले में रूद्राक्ष की माला पहनकर बाहर आया तो कार्यकर्ताओं ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले उसने अपना नाम हिन्दू जैसा बताया, लेकिन उसी बोली व भाषा से शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई। बाद में उसने बताया कि उसका असली नाम जफर है। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई।
खुद को शिवभक्त बताता रहा जफर
पूछताछ के दौरान बार-बार जफर खुद को शिवभक्त बताता रहा। उसने कहा कि वह यहां महाकाल दर्शन करने आया है। वह भगवान शिव का भक्त है। उसके साथ आई युवती उसे महाकाल दर्शन कराने लाई है। दोनों ने यहां पर मां हरसिद्धि, महाकाल और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए हैं।
पुलिस के अनुसार हिन्दू युवती के साथ आया था
पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जफर नाम का युवक, जिस युवती के साथ होटल में ठहरा था वह अलग धर्म व समुदाय की है। युवती की उम्र 32 साल है। उसे युवक के धर्म की जानकारी है। दोनो एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। पुलिस आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।