Headlines
Loading...
राशिद खान ने UAE का 1विकेट लिया व बनाया 700 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में दुनिया का कोई गेंदबाज़ नहीं कर पाया है ये कारनामा...

राशिद खान ने UAE का 1विकेट लिया व बनाया 700 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में दुनिया का कोई गेंदबाज़ नहीं कर पाया है ये कारनामा...

Rashid Khan World Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तानराशिद खान (Rashid Khan) ने सोमवार, 16 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026(ICC T20 World Cup 2026) के 28वें मुकाबले में बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और यूएई का सिर्फ लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि राशिद ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसके आस-पास भी दुनिया का कोई गेंदबाज़ नहीं है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में 27 साल के राशिद ने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर मुहम्मद अरफान (02 गेंदों पर 0 रन) विकेट चटकाया। खास बात ये है कि राशिद के लिए ये टी20 फॉर्मेट में 700वां विकेट है और इसी के साथ अब वो दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने का कारनामा किया।

उन्होंने 518 मैचों की 513 इनिंग में ये रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि टी20 क्रिकेट में राशिद खान के बाद सर्वाधिक विकेट वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 582 मैचों की 546 इनिंग में 631 विकेट चटकाए।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अब राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं। उन्होंने 26 मैचों में 41 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की और श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा को पछाड़ा। इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 40-40 विकेट दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 43 मैचों की 41 इनिंग में 50 विकेट लिए हैं।