Headlines
Loading...
सीएम योगी ने सैफई के "बोर्ड ऑफ गवर्नर्स" की दूसरी बैठक में 'कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस'और विश्वविद्यालय में 'इंटीग्रेटिव मेडिसिन' यूनिट की स्थापना का लिया निर्णय...

सीएम योगी ने सैफई के "बोर्ड ऑफ गवर्नर्स" की दूसरी बैठक में 'कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस'और विश्वविद्यालय में 'इंटीग्रेटिव मेडिसिन' यूनिट की स्थापना का लिया निर्णय...

लखनऊ राज्य, न्यूज। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप 250 शैय्या वाले लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए।

इससे सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य आपात परिस्थितियों में घायलों को त्वरित एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का संचालन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय में 'सेंटर फॉर रूरल हेल्थ' की स्थापना तथा इसके लिए टेली-ओपीडी, वर्चुअल ओपीडी, डिजिटल डाटा एकीकरण तथा मोबाइल आउटरीच जैसी सेवाओं को शामिल करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में 'इंटीग्रेटिव मेडिसिन' यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से एलोपैथी एवं आयुष पद्धतियों के समन्वय से रोगी-केंद्रित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि विश्वविद्यालय से समाज की उच्च अपेक्षाएं जुड़ी हैं, जिनकी पूर्ति के लिए 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में समग्र सुधार हो सके। स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा समाज के साथ प्रभावी संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में 'कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस' की स्थापना का निर्णय लिया गया।