मां मुझे माफ करना, मैं मरना नहीं चाहता था, कार एजेंट ने पॉच पन्नों की सुसाइड नोट लिखकर दी जान,16 लाख ₹ गबन करने वाले दोस्तों को बताया जिम्मेदार...
यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद जान दे दी। युवक ने 16 लाख रुपये हड़पने की भी बात कही। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, युवक की आत्महत्या से परिवार में मातम पसर गया।
शास्त्री नगर मतैयापुरवार के रहने वाले 37 साल रवि यादव दोपहिया वाहन समेत कार, पिकअप वह अन्य वाहनों को कमीशन पर खरीदने व बेचने का काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रवि ने घर में फांसी लगा ली।
मौके पर पहुंची पुलिस को रवि की जेब से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने इलाके में रहने वाले युवराज यादव और उसके भाई संतोष यादव पर वाहन खरीदने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि रवि एक साल से परेशान था। उसने 13 फरवरी को पांच पन्नों को सुसाइड नोट लिखा था।
सुसाइड नौट में लिखी ये बातें
मैं मरना नहीं चाहता था। मगर क्या करूं जितना मैंने अपने आपको संभालना चाहा, उतना फंसता गया। मां मुझे माफ करना। मैं कहता था कि सब कुछ सही कर दूंगा, लेकिन सही नहीं कर पाया। युवराज सिंह और उसके भाई संतोष ने विश्वासघात कर मेरे 16 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
इसकी वजह से मैं एक कर्ज को भरने के लिए दूसरा कर्ज लेने के मजबूर होता गया। मेरी वजह से मेरा भाई और दोस्त भी फंस गए। युवराज सिंह और उसके भाई को इसकी सजा मिलनी चाहिए। ये बातें सुसाइड नोट पर लिखकर काकादेव के रहने वाले कार एजेंट ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
संदिग्ध हाल में दंपति ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूल कर दी जान
उधर, मिर्जापुर जिले में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह दोनों का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें दंपति ने खुद आत्महत्या और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की बात लिखी थी।
चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा की शादी कछवा थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी 20 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा से हुई थी। शनिवार की रात दोनों भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर झरोखे से देखा तो उनके होश उड़ गए। दंपती का शव पंखे में एक ही साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दंपति ने आत्महत्या की है। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आत्महत्या और मां-बाप को परेशान न करने की बात लिखी है।आत्महत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।