Headlines
Loading...
नामी हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ का 'दिल' कहीं और लगा, तो पत्नी ने बीच बाजार घेरी गाड़ी, बाहर निकलते ही हुआ दे दना दन...

नामी हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ का 'दिल' कहीं और लगा, तो पत्नी ने बीच बाजार घेरी गाड़ी, बाहर निकलते ही हुआ दे दना दन...

मप्र, रीवा। शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को उनकी पत्नी ने सड़क पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई। यह घटना बुधवार की रात समान थाना क्षेत्र के लैंडमार्क होटल के पास मुख्य सड़क पर हुई।डॉक्टर अपनी महिला मित्र के साथ कार में जा रहे थे, तभी उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक चिकित्सक हैं, ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं ये डॉक्टर?

यह मामला रीवा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़े एक चर्चित डॉक्टर से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ और शहर में एक बड़ा निजी नर्सिंग होम संचालित करने वाले एक 'दिल के डॉक्टर' (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी एक महिला मित्र के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक चिकित्सक बताई जा रही हैं, ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंडमार्क होटल के पास मुख्य सड़क पर हुआ।

कथित प्रेमिका को देख खिसका पारा

जैसे ही पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बीच सड़क पर ही कार रुकवाई और कथित तौर पर डॉक्टर और उनके साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर हो रहे इस हंगामे और शोर-शराबे को देख वहां स्थानीय लोगों और राहगीरों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। शुरुआत में कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही प्रत्यक्षदर्शियों को पता चला कि मारपीट करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर की अपनी पत्नी है, लोग पीछे हट गए।

फिलहाल थाने नहीं पहुंचा कोई पक्ष

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के जाने-माने डॉक्टर से जुड़ा मामला होने के कारण यह खबर आग की तरह फैल गई। बीच सड़क पर इतना बड़ा हंगामा होने के बावजूद अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। समान थाना पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी ने भी आधिकारिक तौर पर मारपीट या विवाद की तहरीर नहीं दी है।