Headlines
Loading...
शादी से घंटों पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गये बदमाश,बारात करती रह गई इंतजार.. उधर दूल्हे का हुआ अपहरण...

शादी से घंटों पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गये बदमाश,बारात करती रह गई इंतजार.. उधर दूल्हे का हुआ अपहरण...

यूपी के मेरठ में शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही के अपहण की खबर से से हड़कंप मच गया। चर्चा है कि बदमाश महिला सिपाही को तमंचे के बल पर अपने साथ ले गए। महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए एसएसपी मेरठ ने दो टीमें गठित की है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी मवाना भी संज्ञान ले रहे हैं। घटना की रिपोर्ट अपहरण की गई महिला सिपाही के पिता ने आरोपी के खिलाफ की है।

घटना अकबरपुर सादात गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां की रहने वाली एक महिला सिपाही की रविवार को बारात आनी थी। लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण हो गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी बदमाश ठाकुर अंकित चौहान पर लगा है। इस मामले में एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे एसपी देहात अभिजीत कुमार संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया को मामले में गहरीनता जांच कर अपहरण हुई महिला सिपाही को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें थाना पुलिस ने महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए दो टीमे लगाई गई है। इस मामले में एसटीएफ की टीम को भी लगाया गया है।

पुलिस महकमे में हड़कंप

बारात के कुछ घंटे पहले ही शाम के समय मवाना थाना क्षेत्र के ढिकौली निवासी अंकित चौहान तमंचे के बल पर महिला सिपाही को उठाकर ले गया। इस घटना से परिजनों में हंड़कप मच गया। परिवार वालों ने थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। 

AI फोटो :: केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क 

उच्चाधिकारियों ने महिला सिपाही होने के कारण उसकी सकुशल बरामदगी के लिए दो टीम में गठित कराने के निर्देश दिए। इस मामले में एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ एवं स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगाया गया है। अपहरण हुई महिला सिपाही के पिता ने अंकित चौहान के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

मुजफ्फरनगर के गांव खेड़ी सराय से आनी थी बारात

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिपाही की बारात मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव खेडी सराय से रविवार को आरक्षी सिपाही की बारात आनी थी। दोनों अलीगढ़ साइबर क्राइम में तथा दूल्हा सिपाही अलग थानों में तैनात है। महिला सिपाही 2020 बैच की कांस्टेबल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप हुआ है।

क्षेत्राधिकारी बोले, अपनी मर्जी से गई महिला सिपाही

क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और अंकित चौहान ढिकौली पूर्व परिचित है। महिला सिपाही बालिग है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है उसने परिवार वालों को खुद फोन करके कहा की चिंता मत करना वह अपनी मर्जी से जा रही है इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है दोनों की तलाश की जा रही है।

उधर दूसरी घटना में शादी से पहले दूल्हा गायब, राह तकते रहे लड़क वाले

वहीं दूसरी ओर बांदा से एक दूल्हे के गायब होने का मामला सामने आया है। नरैनी क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शिव नरेश ने अपनी बेटी का विवाह कालिंजर के कहला गांव निवासी रामकृष्ण पांडेय के पुत्र प्रवीण के साथ तय किया था। तिलक में फल आदि के साथ नगद रुपये भी दिए थे। चार फरवरी को द्वारचार की तिथि तय की गई थी। लड़की पक्ष ने बारात के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में मेहमान भी आ गए थे। द्वारचार के लिए दरवाजे को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया था। इसी बीच बारात से एक दिन पहले दूल्हा गायब हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि दो फरवरी को उनका लड़का प्रवीण गांव के संदीप के साथ विवाह की कुछ सामग्री और साग-सब्जी लेने नरैनी गया था। शाम को सब्जी लेकर घर पहुंचे संदीप ने बताया कि प्रवीण अतर्रा गया है। दूसरे दिन प्रवीण के घर वापस न लौटने पर उसके चाचा रामभद्र ने लड़की पक्ष को फोन से यह जानकारी दी। लड़के के न मिलने पर बुधवार को बारात नहीं आ सकी। इससे दूल्हे व बारात के इंतजार में बैठे लकड़ी पक्ष के लोगों में खुशियां गम में बदल गईं।