Headlines
Loading...
मिर्जापुर :: संदिग्ध हाल में दंपति ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूल कर दी जान, सुसाइड नोट में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार होने की बात लिखी...

मिर्जापुर :: संदिग्ध हाल में दंपति ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूल कर दी जान, सुसाइड नोट में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार होने की बात लिखी...

जिला ब्यूरो। मिर्जापुर जिले में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह दोनों का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें दंपति ने खुद आत्महत्या और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की बात लिखी थी।

चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा की शादी कछवा थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी 20 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा से हुई थी। शनिवार की रात दोनों भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर झरोखे से देखा तो उनके होश उड़ गए। दंपती का शव पंखे में एक ही साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। 

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने मीडिया को बताया कि दंपति ने आत्महत्या की है। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आत्महत्या और मां-बाप को परेशान न करने की बात लिखी है।

वहीं आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।