Headlines
Loading...
मिर्जापुर शेरवां चौकी प्रभारी वंशनरायण राय की तहरीर पर पुलिस पर पथराव करने व सड़क जाम करने वाले नौ नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज..

मिर्जापुर शेरवां चौकी प्रभारी वंशनरायण राय की तहरीर पर पुलिस पर पथराव करने व सड़क जाम करने वाले नौ नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज..

मिर्जापुर, ब्यूरो जमालपुर। पथराव मामले में जमालपुर पुलिस ने सोमवार को नौ नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार की रात चक्काजाम और पथराव किया था। 

जमालपुर थाना क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव निवासी 21 वर्षीय देवा कुमार बिंद शुक्रवार बाइक के धक्के से जख्मी हो गया था। वाराणसी के निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई थी। परिजन वाराणसी से शव लेकर घर आए और उसी रात ग्रामीणों ने रामपुर-शेरवां मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

बाइक चालक की गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने की मांग करने लगे। पुलिस समझाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव से शेरवां चौकी प्रभारी बीएन राय और सिपाही आशुतोष यादव चोटिल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। 

सोमवार को शेरवां चौकी प्रभारी वंशनरायण राय की तहरीर पर पुलिस पर पथराव करने और सड़क जाम करने वाले लाठियां सहिजनी गांव निवासी जब्बर बिंद, शेखर बिंद, अजय बिंद, गुड्डू सोनकर, लालू, महेश, बबूंदर, शेरु और शनि सोनकर समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने "केसरी न्यूज 24" मीडिया प्रतिनिधि को बताया कि पुलिस पर पथराव और चक्काजाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अन्य को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।