Headlines
Loading...
झुके हुए कंधे, शर्म से लाल चेहरे, मुंह झिपाकर यूं भगोड़े पाकिस्तानियों ने छोड़ा मैदान, पूरी हेकड़ी निकल गई इनकी...

झुके हुए कंधे, शर्म से लाल चेहरे, मुंह झिपाकर यूं भगोड़े पाकिस्तानियों ने छोड़ा मैदान, पूरी हेकड़ी निकल गई इनकी...

पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बुरा हाल था। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आसानी से जीत मिली। आर प्रेमदासा स्टेडियम पर भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 175 रन बनाए। पाकिस्तान की पारी सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गई। 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया। इस हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी। 

पाकिस्तानी स्टार्स हो गए फ्लॉप 

पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस हाई-वोल्टेज मैच में पूरी तरह दिशाहीन नजर आई। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए टीम को जिस ठोस शुरुआत की जरूरत थी, वह उसे नहीं मिल सकी। दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम महज 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कई बल्लेबाज रहे फ्लॉप 

वहीं, युवा सनसनी सैम अयूब और साहिबजादा फरहान भी भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के चक्रव्यूह में फंसकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान आगा सलमान से उम्मीदें थीं कि वह जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन वह भी भारतीय आक्रमण का सामना नहीं कर सके।

भारतीय गेंदबाजों का कहर 

176 रनों का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शिकंजा कस दिया था। जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी और कुलदीप यादव-अक्षर पटेल की फिरकी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। पावरप्ले में ईशान किशन के रिकॉर्डतोड़ 77 रनों ने जो लय भारत को दी थी, उसे गेंदबाजों ने अंत तक बरकरार रखा।

सिर झुकाकर निकले पाकिस्तानी 

इस मैच में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। इन खिलाड़ियों के चेहरे झुके रहे और ज्यादा बुरा तब हुआ जब भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ तक नहीं मिलाया। इससे पाकिस्तान की टीम एक बार फिर दुनिया के सामने शर्मसार हो गई।