Headlines
Loading...
शादी का झांसा देकर पहले बनाए शारीरिक संबंध गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो साकेत केशरी ने खिला दिए जहरीले गोलगप्पे, मरते-मरते बची...

शादी का झांसा देकर पहले बनाए शारीरिक संबंध गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो साकेत केशरी ने खिला दिए जहरीले गोलगप्पे, मरते-मरते बची...

झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को गोलगप्पे मे जहर मिलाकर मारने की खौफनाक साजिश रची थी। प्रेमिका किसी तरह मरते-मरते बची। डर की वजह से जान बचाने के लिए वह रात भर जंगल में छिपी रही। दरअसल लड़के ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह आठ महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या की प्रयास की। आरोपी प्रेमी अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

शादी का भरोसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

जानकारी के मुताबिक, 6 साल से शाकेत केशरी का लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। बाद में गांव-समाज के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग कर दिया गया और उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई। आरोप है कि कुछ महीनों बाद आरोपी ने दोबारा युवती से संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा, लड़की फिर से गर्भवती हो गई। वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है।

जहरीला गोलगप्पा खिलाकर हत्या की कोशिश

पीड़िता के मुताबिक, 21 फरवरी 2026 की दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने फोन कर उसे कुछ खिलाने की बात कही। उसने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई। आरोप है कि गोलगप्पा खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी और मुंह से खून आने लगा। शाम करीब चार बजे आरोपी ने दोबारा फोनकर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह मोटरसाइकिल से उसे बैरिया जंगल की ओर ले गया। जंगल में करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर उसने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

आरोपी प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मारपीट में युवती की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई. उसने पूरी रात जंगल में छिपकर बिताई. होश आने पर युवती किसी तरह जंगल के दूसरे छोर पर छिप गई और पूरी रात डर के साए में गुजारी. अगली सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के आवेदन पर रमकंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।