Budget 2026 Share Market Today LIVEमामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 119 और निफ्टी में 13 अंकों की तेजी...
Budget 2026 Share Market Today LIVE: आम बजट 2026-27 आज, 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का हाई-वोल्टेज सेशन देखने को मिल सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से पहले ही निवेशकों की नजरें सेंसेक्स, निफ्टी, बैंकिंग, पीएसयू, डिफेंस, कैपेक्स और टैक्स ऐलान पर टिकी हैं।
क्या बजट बाजार को नई दिशा देगा या मुनाफावसूली बढ़ेगी? किस सेक्टर में आएगी तेजी और किन शेयरों पर बनेगा दबाव? इस LIVE न्यूज में आपको शेयर बाजार में होने वाली पल-पल की घटनाओं की जानकारी रियल-टाइम में मिलेगी।
शेयर बाजार के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि आज हर मिनट बाजार और निवेशकों के लिए काफी अहम होने जा रहा है।