Desi Jugaad Video: बाइक की बैक सीट पर फिट कर दी आरामदायक चेयर, भारतीय लड़कों का जुगाड़ देख अमेरिका भी होगा हैरान...
Desi Jugaad Video: भारत के लोग जुगाड़ के मामले में दुनिया के बाकी देशों से काफी आगे हैं। सीमित संसाधनों में भी नया समाधान निकालना भारतीय युवाओं की पहचान है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई न कोई भारतीय शख्स छोटे-छोटे देसी जुगाड़ से बड़ा से बड़ा काम करता नजर आता है। इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को देखकर जहां एक तरह यूजर्स हैरान हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर हंसने पर भी मजबूर हो रहे हैं।
वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप एक बाइक सड़क पर दौड़ती देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि बाइक एक युवक चला रहा है, वहीं दूसरा युवक बाइक की पिछली सीट पर बैठा नजर आ रहा है। हालांकि, बाइक की यह पिछली सीट थोड़ी अनोखी नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि बाइक की पिछली सीट पर उन लड़कों ने ऐसा इंतजाम किया है, जैसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। उन युवकों ने बाइक की पिछली सीट पर एक आरामदायक चेयर को ही फिट कर दिया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि पीछे बैठा युवक कुर्सी पर आराम से बैठा नजर आ रहा है। युवक ने बाइक के फ्रेम से इस चेयर को मजबूती से जोड़ा है, जिससे सफर के दौरान संतुलन न बिगड़े और पीछे बैठा युवक सुकून से बैठा रहे। वीडियो देखकर आपको लगेगा कि पीछे बैठा युवक सड़क पर नहीं बल्कि अपने घर के ड्रॉइंग रूम में बैठा हुआ है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे भारतीय युवाओं की क्रिएटिव सोच बता रहे हैं तो कई कह रहे हैं कि ऐसा तो अमेरिका के इंजीनियर भी नहीं सोच पाएंगे। हालांकि, कई लोग इसे बेहद जोखिम भरा काम बता रहे हैं और ट्रैफिक नियमों के खिलाफ भी मान रहे हैं।
वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'देसी दिमाग के आगे सब फेल है।' इस वीडियो को @RealTofanOjha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।