Headlines
Loading...
ENG vs NZ T20 Match, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में दी न्यूजीलैंड को मात, देखें मैच की पूरी हाइलाइट्स, अवार्ड्स की सभी डिटेल्स...

ENG vs NZ T20 Match, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में दी न्यूजीलैंड को मात, देखें मैच की पूरी हाइलाइट्स, अवार्ड्स की सभी डिटेल्स...

Who Won Yesterday Cricket Match (27 February, 2026)(कल का मैच कौन जीता)। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 राउंड के अहम मुकाबल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट के अंतर से मात दी। इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। 

ऐसे में जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहली आठ गेंद में 2 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद 19.3 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में विल जैक्स और रेहान अहमद ने आतिशी बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली। विल जैक्स 18 गेंद में 32 वहीं रेहान अहमद ने 7 गेंद में 19 रन की पारी खेली। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 44*(16) रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को जीत दिला दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

न्यूजीलैंड ने जीत टॉस, किया बल्लेबाजी का फैसला:

इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए रेहान अहमद को शामिल किया। वहीं कीवी टीम बगैर किसी बदलाव के मैदान पर उतरी।

न्यूजीलैंड ने की शानदार शुरुआत:

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी उतरी। पारी की शुरुआत मेडन ओवर के साथ हुई लेकिन इसके बाद दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 54 रन बना लिए थे। इसके बाद दोनों स्कोर को 64 रन तक ले गए। ये साझेदारी सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद ने तोड़ी। राशिद की गेंद पर सीफर्ट गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 35(25) रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में फिन ऐलन को विल जैक्स ने बेथेल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। वो 29(19) रन बना सके।

12वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

सीफर्ट और ऐलन के आउट होने के बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और स्कोर को 97 रन तक ले गए। लेकिन 12वें ओवर की पहली गेंद पर रेहान अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को जैकब बैथेल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया दिया। वो 11 रन बना सके। इसके बाद मार्क चैपमैन और फिलिप्स ने टीम को 11.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 127 रन तक ले गए। इसी स्कोर पर ड्रिक्स ब्रेक के बाद पहली गेंद पर चैपमैन आदिल राशिद की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 15(19) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल ज्यादा देर तक फिलिप्स का साथ नहीं दे सके। 133 के स्कोर पर उन्हें डॉसन ने जैक्स के हाथों कैच करा दिया। वो 3(8) रन बना सके।

न्यूजीलैंड ने बनाए 7 विकेट पर 159 रन

133 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी एक छोर पर ग्लेन फिलिप्स डटे थे। उनका साथ दूसरे छोर पर कप्तान मिचेल सेंटनर देने आए। लेकिन फिलिप्स को इस बार पवेलियन लौटना पड़ा। विल जैक्स ने उन्हें बोल्ड करके कीवी टीम को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया। फिलिप्स 39(28) रन बना सके। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ जीत की इबारत लिखने वाली मिचेल सेंटनर और कोल मैक्कॉन्की की जोड़ी न्यूजीलैंड को 150 रन के पार ले गई। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोल को रेहान अहमद ने बोल्ड कर दिया। वो 14(12) रन बना सके। अंत में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कप्तान सेंटनर 9(5) रन बनाकर और मैट हेनरी 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के आदिल राशिद, रेहान अहमद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता लियाम डॉसन को मिली।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, 2 रन पर गंवाए 2 विकेट

जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की चौथी ही गेंद पर मैट हेनरी ने फिल साल्ट को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। साल्ट 2(4) रन बना सके। इसके बाद दूसरे ओपनर जोस बटलर का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी रहा। वो खाता खोले बगैर 0(2) लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। 1.2 ओवर में 2 रन पर 2 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर नजर आने लगी।

58 रन पर इंग्लैंड ने गंवाए 4 विकेट

शुरुआत में दोहरे झटके लगने के बाद इंग्लैंड की पारी को कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बैथेल ने संभाला। दोनों ने पॉवरप्ले के अंत में टीम को 2 विकेट पर 47 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने 7 ओवर में अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। इस साझेदारी को ग्लेन फिलिप्स ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर तोड़ दिया। ब्रूक डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 26(24) रन बनाए। 50 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। इसके बाद जल्दी ही जैकब बैथेल भी रचिन रविंद्र की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों शानदार ढंग से लपके गए। उन्होंने 21(16) रन बनाए।

58 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के सिर पर हार का खतरा मंडराने लगा था। ऐसे में टॉम बैंटन और सैम कुरेन ने मोर्चा संभाला। इंग्लैंड ने 14 ओवर में 97 रन बना लिए थे। जीत के लिए अंतिम 6 ओवर में 63 रन बनाने थे। ऐसे में 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सैम कुरेन रचिन रवींद्र की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 24(22) रन बनाए। 100 के स्कोर पर इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवा दिए थे और कीवी टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी।

रेहान अहमद और विल जैक्स ने छीनी न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत

16.5 ओवर में 117 रन पर इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने मोर्चा संभाला और आतिशी बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 22 रन लुटाए। इसके बाद रेहान अहमद और जैक्स ने 19वें ओवर में कप्तान मिचेल सेंटनर के खिलाफ 16 रन बटोर लिए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 गेंद में 5 रन इंग्लैंड को बनाने थे। तीसरी गेंद पर चौका जड़कर जैक्स ने इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिला दी। जैक्स और रेहान ने सातवें विकेट के लिए 19 गेंद में 44 रन की नाबाद साझेदारी करके न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली।