पत्नी, GF नहीं, बच्चे नहीं, सिर्फ क्रिकेट..भारतीय खिलाड़ियों को लेकर BCCI का सख्त फैसला...
टी20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू हुआ टी20 विश्व कप 2026 धमाकेदार अंदाज में जारी है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों हराकर शानदार शुरुआत की है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी से टीम को जीत मिली। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) को यह मुकाबला संतोषजनक नहीं लगा, जिसके कारण उन्होंने खिलाड़ियों को लेकर एक सख्त फैसला लिया है।
परिवार के साथ रहने पर रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार या पार्टनर के साथ रहने की अनुमति नहीं दी है। टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से इस बारे में स्पष्टता मांगी थी, लेकिन बीसीसीआई ने साफ इनकार कर दिया।
खिलाड़ी अपनी पत्नी, मंगेतर या बच्चों को टीम होटल में नहीं रख पाएंगे। अगर परिवार आना चाहे तो अलग से होटल या इंतजाम कर सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई इसमें कोई मदद नहीं करेगा।
बीसीसीआई का सख्त नियम
यह फैसला बोर्ड की पहले से तय पॉलिसी का हिस्सा है। पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए थे। इनमें परिवार के साथ रहने की समय सीमा तय की गई है। 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरे पर परिवार सिर्फ 14 दिनों तक साथ रह सकता है।
टी20 विश्व कप छोटा टूर्नामेंट है, इसलिए यहां परिवार को पूरी तरह रोक लगाई गई है। इस रोक के पीछे का मकसद है खिलाड़ियों का पूरा फोकस मैच और टीम पर रहे, कोई डिस्ट्रैक्शन न हो।
भारत का अगला मुकाबला
भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका को हराकर अभियान की अच्छी शुरुआत की। स्कोर 161/9 था, जिसमें सूर्यकुमार ने कमाल किया। अब टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से है।
इस सख्त नियम से उम्मीद है कि खिलाड़ी और ज्यादा अनुशासित रहेंगे और बेहतर खेल दिखाएंगे। नामीबिया के बाद 15 फरवरी को भारत पकिस्तान से मुकाबला खेलेगा।