Headlines
Loading...
IND A vs NAM Live : टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?...

IND A vs NAM Live : टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?...

India A vs Namibia Warm-up Match Live Streaming: 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को भारत की ए टीम नामीबिया के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आयुष बडोनी की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम अब नामीबिया के हौसले पस्त करना चाहेगी।

वहीं, स्कॉटलैंड को 6 रन से हराकर आ रही नामीबिया की टीम इस मैच में अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

तिलक वर्मा मचाएंगे धमाल

नामीबिया के खिलाफ वार्म-अप मैच में इंडिया ए के लिए स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. हालांकि, इस टीम में तिलक को छोड़कर कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है. हाल ही में चोट से उबरकर वापसी कर रहे तिलक इस मैच में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन ठोके थे, जबकि अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए थे।

तिलक इस मैच में भी तूफानी पारी खेलकर खुद को पूरी तरह फिट और तैयार साबित करने उतरेंगे. वहीं, अमेरिका के खिलाफ शतक जड़ने वाले एन. जगदीसन भी नामीबिया के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

कब, कैसे और कहां देखें लाइव?

भारत ए और नामीबिया के बीच यह वार्म-अप मैच 6 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी उठा सकते हैं।

IND A vs NAM Warm-up Match: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत ए: एन. जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी (कप्तान), रियान पराग, आशुतोष शर्मा, मानव सुथार, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, गुरजापनीत सिंह।

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे.जे. स्मिट, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जैक ब्रैसेल।