Headlines
Loading...
IND vs NAM: जिसने पहले मैच में बचाई लाज, उसे ही अगले मैच से बाहर करेंगे सूर्या?कप्तान के सामने खड़ा हुआ नया संकट...

IND vs NAM: जिसने पहले मैच में बचाई लाज, उसे ही अगले मैच से बाहर करेंगे सूर्या?कप्तान के सामने खड़ा हुआ नया संकट...

IND vs NAM India playing 11: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज रोमांचक हुआ है. टीम इंडिया 7 तारीख को ग्रुप स्टेज का पहला मैच खेलने उतरी. सामने अमेरिका थी, लगा कि भारत आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.टीम इंडिया को जीत दर्ज करने में अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि अमेरिका टीम ने शानदार बॉलिंग का नजारा पेश किया। 

हालांकि वो बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाई और 162 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 132 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई. भारत की जीत में जो 2 खिलाड़ी चमके, उनमें पहला नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का है और दूसरा मोहम्मद सिराज का. इस मैच में मिली जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने एक नया संकट खड़ा हो चुका है। 

इस संकट को जानने से पहले जानते हैं कि पहले मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में सूर्या-सिराज ने आखिर क्या कमाल किया?

टीम इंडिया की जीत के पहले हीरो कप्तान 

सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने आखिरी ओवर तक बैटिंग की और टीम को 161 रनों तक पहुंचाने के लिए 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर 49 बॉल पर नाबाद 84 रन बनाए. ये पारी मुश्किल वक्त में आई, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले 6 विकेट सिर्फ 77 रनों पर गंवा दिए थे, वो भी 13 ओवर में. आखिरी के 7 ओवर में कप्तान सूर्या ने कमाल की बैटिंग की और टीम को 161 तक ले गए।

भारत की जीत में दूसरा नाम मोहम्मद सिराज का है, जिन्होंने अचानक टीम इंडिया में एंट्री मारी और घातक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट लिए. सिराज ने पावरप्ले में लगातार 3 ओवर किए और 2 विकेट निकालकर दिए. आखिरी विकेट उन्हें पारी के 20वें ओवर में मिला. सिराज की दमदार बॉलिंग के सामने अमेरिकी बैटर बेबस दिखे और टीम 20 ओवर खेलकर मुश्किल से 132 रनों तक पहुंच पाई. वानखेड़े की बैटिंग पिच पर सिराज ने बॉलिंग से कमाल किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दरअसल, अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. बुमराह की गैरमौजूदगी में जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर मैच का पासा पलटा और जीत के हीरो बने. सिराज ने एक बार फिर साबित किया कि वो क्यों बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

सूर्या के सामने खड़ा हुआ ये संकट

अब सूर्या के सामने जो धर्मसंकट खड़ा हुआ है, वो अगले मैच की प्लेइंग 11 को लेकर है, क्योंकि 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में लीड बॉलर जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 में लौटेंगे, तो मोहम्मद सिराज का क्या होगा, जिन्होंने पहले मैच में भारत की इज्जत बचाई? सूर्या उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करेंगे या फिर कोई और फैसला लेंगे? इस सवाल का जवाब तो मैच के टॉस के बाद ही मिलेगा।

सूर्या क्या करेंगे?

अगले मैच की प्लेइंग 11 से सेलेक्शन की बात करें तो तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का खेलना तय है. वो बढ़िया फॉर्म में हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. बुमराह फिट होंगे, तो वो खेलेंगे ही. सिराज की जगह के लिए तीसरे पेसर और एक स्पिनर के बीच जंग होगी. चूंकि मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है, जहां पिच स्पिनर्स को मदद करती है. ऐसे में सूर्या को सिराज जैसे इन-फॉर्म गेंदबाज को बाहर बैठाकर कुलदीप या अक्षर के साथ जाना पड़ सकता है. देखना होगा कि कप्तान सूर्या क्या करेंगे।

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 टीम 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज ।।