IND vs PAK T20 WC:'दोगलापन या मजबूरी' अपनी चाल में चौतरफा घिरा पाकिस्तान, दुनिया के बाकी बोर्डो ने उठा दिया ये बड़ा सवाल...
Pakistan boycott of India T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कल कई दूसरे बोर्ड से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी सपोर्ट नहीं मिला। कल रात तक उन्होंने ICC से संपर्क नहीं किया था। वे खुद को ज़्यादा से ज़्यादा अकेला पा रहे हैं। हर बोर्ड ने कहा है कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई हक नहीं बनता। उन्होंने U19 मैच खेला, 15 तारीख को महिलाओं का मैच खेल रहे हैं और यह मैच नहीं खेलने का कोई लॉजिकल कारण नहीं है।
इससे पहले T20 वर्ल्ड कप विवाद में एक नया मोड़ आया, क्योंकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कहा है कि वो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है।
यह फैसला बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद आया है, क्योंकि उन्होंने भारत जाने से मना कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से 'सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।