Ishan Kishan Diet Plan: फील्ड पर आसानी से छक्के जड़ने वाले ईशान किशन क्या खाते हैं?, जानें ये है, उनकी फेवरेट डिशेज...
Ishan Kishan Diet Plan (ईशान किशन डाइट प्लान): टी 20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय ओपनर क्रिकेटर ईशान किशन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। ईशान की बल्लेबाजी और शानदार कमबैक ने फैंस के दिल में घर कर लिया है।
अब सोशल मीडिया पर ईशान के खेल और उनकी लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ईशान के इस शानदार कमबैक के पीछे का कारण उनकी संतुलित लाइफस्टाइल है, वहीं उनका खानपान भी। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, ईशान किशन क्या खाते हैं, उनका डाइट प्लान क्या है।
ईशान किशन का डाइट प्लान
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपनी ताकत, स्टैमिना, स्पीड और वजन को संतुलित बनाएं रखने के लिए बहुत हेल्दी और सिंपल डाइट फॉलों करते हैं। ईशान का मुख्य फोकस कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट और हाइड्रेशन मेन्टेन करने पर रहता है। जिससे व मैच में लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म कर पाए।
प्रोटीन वाला खाना
ईशान प्रोटीन के लिए चिकन, अंडे, मछली, दाल, हरी सब्जियां जैसी चीजें खाते हैं। इस प्रकार के लीन प्रोटीन मसल रिकवरी और शक्ति के लिए जरूरी होते हैं।
कॉम्प्लेक्स कार्ब्स
क्विनोआ, ब्राउन राइस, शकरकंद और ओट्स जैसी चीजें भी ईशान अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जिससे लंबे समय तक बॉडी में एनर्जी रहती है।
हेल्दी फैट्स
ईशान की डाइट में नट्स, सीड्स और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट भी शामिल किए जाते हैं। जो मसल रिकवरी और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद हैं।
फल और सलाद
फाइबर, विटामिन व मिनरल्स युक्त हेल्दी फल और सलाद भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।
ईशान की डाइट में कैलोरी का खास संतुलन होता है। जिससे उनकी एनर्जी और फिटनेस बनी रहती है।
ईशान किशन की फेवरेट डिशेज
ईशान को बिहारी खाना काफी पसंद है। उनकी सबसे पसंदीदा डिशेज में बिहार का वर्ल्ड फेमस लिट्टी चोखा है और उन्हें बिहारी मटन भी खाना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। इसके अलावा ईशान को सबसे ज्यादा घर का बना हुआ देसी खाना खाना अच्छा लगता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वे चिल्ली पनीर तो गरमा गरम पराठा खाने के शौकीन हैं।
ईशान अपनी डाइट एकदम ही मेन्टेन करके रखते हैं। वह अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं और तला-भुना खाने से परहेज करते हैं, लेकिन कभी-कभी घर के बने स्वाद का आनंद जरूर लेते हैं। जरूर ही अगर आप भी ईशान जैसी फिटनेस चाहते हैं, तो अपनी डाइट और वर्कआउट के बीच में अच्छा संतुलन बनाएं रखना आवश्यक हो सकता है।