NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की 5 विकेट से जीत, अफगानिस्तान कभी नहीं भूल पाएगा आज का दिन...
खेल ब्यूरो, लखनऊ। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। कीवी टीम ने 183 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर ये उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप में 180 से अधिक का स्कोर चेज नहीं कर सकी थी और अब न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसे अंजाम दिया है।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इससे पहले ब्लैककैप्स ने इतना बड़ा स्कोर चेज नही किया था लेकिन इस मैच में उन्होंने कारनामे को अंजाम दिया।
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
गुलाबदीन नाईब के 63 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। 180 के स्कोर को देखकर ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम मुकाबले को अपने नाम कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कीवी टीम ने इतिहास रचते हुए 183 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के अपने इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर दिया है।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 166 रन बनाए थे, जिसे कीवी टीम ने हासिल कर लिया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 180 से अधिक का स्कोर चेज किया है। अफगानी टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 26 बार 180 से अधिक का स्कोर बनाया है और उन्हें 25 मुकाबलों में जीत मिली है। ये पहला मौका है, जब अफगानिस्तान को 180 से अधिक के स्कोर वाले का वे बचाव नहीं कर सके हैं।
मैच का क्या रहा हाल?
मुकाबले की बात करें, तो इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। उनके लिए गुलाबदीन नाईब ने 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
183 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 17.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उनके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 42 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।