UP Missing Girls: दिल्ली ही नहीं यूपी में भी गायब 1 लाख लोग, अब जौनपुर की 3 बहनें लापता, चौंका देंगे आंकड़े...
ब्यूरो, जौनपुर। जहां एक तरफ दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत होने के 15 दिन के अंदर सैकड़ों लोग लापता हो गए, वह कहा है कैसे है किसी को अंदाजा नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश से भी एक मिसिंग रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 2 साल के अंदर 1 लाख से ज्यादा लोग लापता हुए है। अब इस मामले का संज्ञान खुद हाईकोर्ट ने लिया है।
इसी बीच अब जौनपुर से एक खबर सामने आई है जिसे जानकर हर कोई दहशत में है। दरअसल दो सगी और एक चचेरी बहन आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी और लापता हो गई। जब तीनों बहनें घर वापस लौटी नहीं तो उनकी परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो घर पर हड़कंप मच गया। मामला सुरेरी थाना इलाके के कमरुद्दीनपुर गांव का है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गायब हुई तीनों लड़कियों की तलाश में जुट गई है।
सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की निवासी तीन लड़कियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खोजबीन के बाद भी नहीं मिली युवतियां
परिजनों के अनुसार, 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे शिल्पी चौहान (19) और शिवांगी चौहान (18) पुत्रियां कृपा शंकर चौहान, और उनकी चचेरी बहन रिया चौहान (11) पुत्री रवि शंकर चौहान, निवासी कमरुद्दीनपुर, निजी मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली थीं. देर रात तक जब तीनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सुरेरी थाने में दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र ने पुलिस टीमों को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करा दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही तीनों लड़कियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली में लापता कितने लोग
देश की राजधानी दिल्ली में साल की शुरुआत होते ही मात्र 15 दिन के अंदर लापता बच्चों की बढ़ती संख्या ने पुलिस महकमे से लेकर के आम जनता तक को हिलाकर रख दिया है. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में महज 15 दिनों के भीतर 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर मिली है. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का जो डेटा सामने आया है उसके मुताबिक, इन आंकड़ों में ज्यादातर महिलाएं और युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है. बताते चलें कि 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच लापता हुए 807 लोगों में से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं।