सूर्या(कप्तान), अक्षर(उपकप्तान), अर्शदीप, सुंदर, संजू, सिराज, नीदरलैंड vs मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का चयन..
Team India : टी20 विश्व कप 2026 में खेले गए भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत (Team India) ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।इस जीत के साथ भारतीय टीम (Team India) ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत (Team India) ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ भारतीय टीम (Team India) ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।
इस मैच के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम (Team India) का चयन हो चुका है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
सूर्य होंगे कप्तान , अक्षर होंगे उपकप्तान
टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है।
सूर्यकुमार यादव ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी का परिचय दिया है। उनकी आक्रामक रणनीति और सटीक फैसलों का ही नतीजा है कि टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
खासकर पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम का संतुलन और खिलाड़ियों की स्पष्ट भूमिकाएं साफ नज़र आई हैं।
वहीं, अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाए जाने से टीम को अतिरिक्त अनुभव और स्थिरता मिलेगी। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।
अब सुपर-8 में भारतीय टीम से इसी तरह के आक्रामक और संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मिली जगह
टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम में अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को संतुलन और मजबूती देती है।
अर्शदीप सिंह ने नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी लगातार प्रभावी गेंदबाज़ी की है। उनकी सटीक यॉर्कर और दबाव झेलने की क्षमता टीम इंडिया के लिए बड़े मुकाबलों में बेहद अहम साबित हो रही है।
वहीं वॉशिंगटन सुंदर अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण टीम की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पावरप्ले में कसी हुई स्पिन गेंदबाज़ी के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी करने की उनकी काबिलियत टीम को अतिरिक्त विकल्प देती है।
संजू और सिराज को भी किया गया शामिल
टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम में संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। संजू मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेट कीपिंग से टीम को मजबूती देंगे।
वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हर्षित राणा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया।
सिराज ने अमेरिका के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया। अब सुपर 8 में इन दोनों खिलाड़ियों की भूमिका अहम रहने वाली है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुक़ाबले में Team India का स्क्वाड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।