Headlines
Loading...
सुसाइड या मर्डर? स्वामीनारायण मंदिर के बाथ रूम में मिली 2 लड़कियों की लाश, ChatGPT ने बताया सारा सच...

सुसाइड या मर्डर? स्वामीनारायण मंदिर के बाथ रूम में मिली 2 लड़कियों की लाश, ChatGPT ने बताया सारा सच...

अहमदाबाद, सूरत। गुजरात के सूरत शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में दो कॉलेज छात्राओं के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि आगे की जांच में कई खुलासे हुए हैं।

लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश

दोनो छात्राएं 18 से 20 साल की थी और बचपन से अच्छी दोस्त थी, हालांकि वे अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ती थी. शुक्रवार सुबह वे घर से कॉलेज के लिए निकली, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने जब उनके फोन पर बार-बार कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला।

फोन एक्टिव थे, लेकिन कॉल उठ नहीं रहे थे. परेशान होकर परिवार ने दिंडोली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस की और सानिया गांव के स्वामीनारायण मंदिर के पास पहुंची. वहां दोनों की स्कूटी खड़ी मिली।

बाथरूम में मिले शव

सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़कियां मंदिर के बाथरूम की ओर जाती दिखी. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों बेहोश हालत में पड़ी मिली. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बेहोशी के इंजेक्शन

घटनास्थल पर पुलिस को बेहोशी पैदा करने वाले एनेस्थीसिया के इंजेक्शन और सिरिंज मिले. जांच में पता चला कि दोनों में से एक के मोबाइल में आत्महत्या से जुड़ी तस्वीरें और ChatGPT पर "सुसाइड कैसे करें" या "How to commit suicide" जैसी खोज की गई थी. पुलिस को शक है कि उन्होंने जहरीली दवा इंजेक्ट करके यह कदम उठाया।

कारणों का पता लगाने की कोशिश

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एन.पी. गोहिल ने बताया कि दोनों छात्राएं स्कूल के समय से दोस्त थी. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया. क्या कोई मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या कोई अन्य वजह थी, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

यह घटना युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े करती है. परिवार और समाज को बच्चों की भावनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. पुलिस जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।