हापुड़ में गैस की कालाबाजारी!!सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा, आरोपी फरार.. पुलिस तलाश जारी...
केसरी न्यूज 24, ब्यूरो हापुड़: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ये पूरा मामला हापुड़ जिले के गांव असौड़ा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला अब्दुल रहमान अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है। सूचना मिलते ही जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा।
छापे की खबर पाते ही अब्दुल रहमान घर से भाग निकला। पुलिस टीम को मौके पर 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जब्त कर दिया।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)