Headlines
Loading...
अंबेडरनगर में गरजा बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए 57 अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त...

अंबेडरनगर में गरजा बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए 57 अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त...

अंबेडकरनगर। सुगम और सुरक्षित यातायात सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला मुख्यालय पर नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी संयुक्त अभियान चलाया। अतिक्रमण कर कराए गए 57अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। पहितीपुर मार्ग पर शहजादपुर से रतनपुर तक सड़क व फुटपाथ पर नासूर बन चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए लोनिवि व नपा ने नौ फरवरी को दुकानों और मकानों को चिह्नित लाल निशान लगाकर नोटिस भेजा था।

गत 26 फरवरी टीम ने ओवरब्रिज से टांडा रोड पटेल नगर तक डेढ़ 157 दुकानों को चिन्हित कर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया था। व्यापारियों के विरोध और होली के त्यौहार की वजह से अतिक्रमण रोक दिए गया था। शुक्रवार से पुनःअतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।

 
सड़क किनारे से चार से छह मीटर अंदर तक निर्माण को अतिक्रमण के दायरे में लिया जा रहा है। तहसीलदार संतोष कुमार, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय, लोनिवि के सहायक अभियंता अजय जायसवाल, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, नगरपालिका कर्मी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अतिक्रमण के चलते पहितीपुर तक यातायात व्यवस्था प्रतिदिन प्रभावित होती है।

दिनभर चले चार बुलडोजर

अभियान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। चार बुलडोजर व पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर टीम सबसे पहले शहजादपुर इलाहाबाद बैंक पहितीपुर मार्ग तिराहा पहुंची। अतिक्रमण हटाने का सिलसिला शुरू हुआ। इंद्रलोक कालोनी, कृष्णा नगर, शाहजहांपुर, रतनपुर तक अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। कुछ लोगों ने पहले ही स्वयं अतिक्रमण ही हटा लिए।
 

वहीं, कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। मशीनों से तथा हाथों से सभी अपना छज्जा तोड़ने और टिनशेड हटाने में जुट गए। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण खुद से हटाने का भरोसा दिया। इस पर प्रशासनिक टीम आगे बढ़ गई।

मार्ग रहा डाइवर्ट

अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते दिन भर शहजादपुर मार्ग डाइवर्ट रही। भिखारीपुर बाईपास से टांडा बांदा हाईवे से दोस्तपुर मार्ग की तरफ मोड़ दिया जा रहा था। मालीपुर रोड की तरफ से आने वाली वाहनों को दोस्तपुर की तरफ मोड़ दिया जा रहा था।

नई सड़क से शहजादपुर फवारा तिराहा से सब्जी मंडी तक वाहनों की कतार लगी रही। शहजादपुर नई सड़क से ओवरब्रिज तक दो घंटे जाम लगा रहा। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय जायसवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस व चेतावनी जारी करने के बाद अभियान चलाया गया। यहां सुगम यातायात देने के लिए मार्ग को चौड़ा कर फुटपाथ बनाया जाएगा। 
-विशाल सारस्वत, अधिशासी अधिकार।