बिहार पुलिस गई थी गैस सिलेंडर खोजने, होटल में मची अफरा-तफरी, 8 लड़के-लड़कियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए...
बिहार राज्य पटना। होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस तो ' अचानक ही सेक्स रैकेट' का खुलास हुआ। मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल में पुलिस पदाधिकारी सिलेंडर जांच करने पहुंचे। इसके दौरान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। होटल में तीन युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने होटल संचालक सियाराम सिंह, तीन युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
सिलेंडर जांच में सेक्स रैकेट का खुलासा
पुलिस को होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए है। बाढ़ एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से सोशल मीडिया एक्स पर मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल व अन्य होटलों में घरेलू सिलेंडर उपयोग करने की शिकायत मिली थी।
छापेमारी के दौरान भागने लगीं लड़कियां
पुलिस के मुताबिक बुधवार को स्थानीय पुलिस के साथ होटलों में छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में नीलम किचन होटल में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस का प्रयोग किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान होटल की छत से दो छात्राएं भागते हुई दिखी।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़का-लड़की
इसके बाद पुलिस ने छत पर जाकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में तीन युवक और चार युवतियां मिले। होटल के पांच कमरों में आपत्तिजनक सामान मिले। उन्होंने बताया कि होटल के पांचों कमरों को सीज कर दिया गया। मौके होटल संचालक सियाराम सिंह, युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही होटल के रजिस्टर को भी जब्त किया गया है। फिलहाल मोकामा थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी खबर "केसरी न्यूज24" में बिहार में सिलेंडर जमाखोरों पर कार्रवाई
दरअसल, बिहार सरकार का दावा है कि प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इस बीच, राज्य में गैस सिलेंडर की किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस महकमे के स्तर से सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पटना का खाना खजाना होटल, पुलिस ने मारी रेड तो 'खजाने के साथ खेला' देख कर हिल गई
हाल ही में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान 10 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।