Headlines
Loading...
वाराणसी में मंडलायुक्त ने रोपवे परियोजनाओं के प्रगति का लिया जायजा,-सुरक्षा मानकों व कार्य प्रगति के संबंध में दिए दिशा-निर्देश...

वाराणसी में मंडलायुक्त ने रोपवे परियोजनाओं के प्रगति का लिया जायजा,-सुरक्षा मानकों व कार्य प्रगति के संबंध में दिए दिशा-निर्देश...

केसरी न्यूज 24 ब्यूरो, वाराणसी, 13 मार्च। वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार शाम निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सभी स्टेशनों के कार्यों की वर्तमान प्रगति को देखा। इसके बाद उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने रोपवे के गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा को सुरक्षा मानकों और कार्य की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

कमिश्नर ने निर्धारित समयावधि में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रोपवे के ओईम इंस्टॉलेशन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि भारत के पहले शहरी रोपवे जिसका निर्माण वाराणसी कैंट से गोदोलिया तक हो रहा है। 

रोपवे निर्माण सड़क परिवहन मंत्रालय के अधीनस्थ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के द्वारा हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एनएचएलएमएल की टीम व विश्वसमुद्रा कम्पनी के परियोजना निदेशक एस एस राव भी मौजूद रहें।