Headlines
Loading...
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC इंडियन शिवालिक जहाज...

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC इंडियन शिवालिक जहाज...

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए गुड न्यूज सामने आई है। होर्मुज़ स्ट्रेट से टैंकर क्रॉसिंग पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव रही है और इसके बाद ईरान के राजदूत ने कहा-जल्द ही हम आपको देंगे ख़ुशख़बरी।

तो वो खुशखबरी सामने आ गई है और 4,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत के टैंकर शिवालिक ने होर्मुज़ स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। टैंकर शिवालिक पर 40 हज़ार मीट्रिक टन LPG लदी है और ये टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। 

ईरान के राष्ट्रपति और भारत के विदेश मंत्री से बातचीत पॉजिटिव रही है और उसका नतीजा अब सबके सामने है।

ईरान के राजदूत ने पहले ही कहा था-मिलेगी खुशखबरी

भारत में ईरान के एंबेसडर डॉक्टर मुहम्मद फतहली ने भी कन्फर्म किया कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच अच्छी बातचीत हुई है और जल्दी ही गुड न्यूज़ मिलेगी। ईरान के राजदूत बता रहे थे कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ मसलों पर मतभेद है, लेकिन, वो उम्मीद करते हैं कि ये मतभेद जल्दी ही सुलझा लिए जाएंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाज़ सुरक्षित गुज़र सकेंगे।

पीएम मोदी और एस जयशंकर ने की थी बात

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां से फोन पर बात की थी और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची से फ़ोन पर बात की थी। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर ने ये चौथी बार बात की थी। ईरान के दोनों नेताओं के साथ भारत के टैंकर्स की सुरक्षित निकासी, ईरान पर अमेरिका के हमले और ब्रिक्स को लेकर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से वहां रह रहे भारतीयों को लेकर भी चर्चा की थी और उनकी सुरक्षा की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जो युद्ध चल रहा है, उसके बजाय डायलॉग और डिप्लोमैसी से मसले हल होने चाहिए।