Headlines
Loading...
पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया,-भाजपा काशी क्षेत्र ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई...

पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया,-भाजपा काशी क्षेत्र ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई...

-22 मार्च का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में खास दिन,भाजपा काशी क्षेत्र ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

वाराणसी ब्यूरो, 22 मार्च। आजाद भारत के राजनीति में रविवार 22 मार्च का दिन खास बनने के साथ इतिहास में भी दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए, भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अब सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक पद पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल शामिल है। यह एक दुर्लभ और असाधारण उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर जनसेवा और नेतृत्व को दर्शाती है।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 8,931 दिनों का कार्यकाल उनकी अथक निष्ठा, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र-केंद्रित शासन का प्रमाण है। उनकी जनसेवा की यह अनवरत साधना जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम और 'राष्ट्र सर्वोपरि' के अडिग संकल्प का सशक्त प्रतिरूप है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत ने न केवल विकास की नई गति प्राप्त की है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम भी स्थापित किए हैं।

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, समृद्धि के नए अध्याय रचे और विश्व पटल पर अपनी गौरवपूर्ण पहचान को और अधिक मजबूत करे।