Headlines
Loading...
Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया...

Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया...

Dhurandhar 2: 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज हो चुकी स्पाइ थ्रिलर धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इसे देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंडस्ट्री से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने की जमकर तारीफ

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद एक्स पर लिखा, "अभी-अभी धुरंधर2 देखी. देशभक्ति के साथ स्वैग. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीटी-ताली वाले पल. धमाका ! पूरी टीम को बधाई। माधवन गारु और सभी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस. टेक्निकल काम भी बेहतरीन है। 
मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे शानदार और वर्सेटाइल अभिनेता हैं। आरवीए ऑन फायर। आदित्य धर गारु ने कमाल कर दिया। हमारे देश में ऐसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। शो रॉकर. एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्टाइल!जय हिंद।"

फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा भी हुए इम्प्रेस

इसी बीच विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म को लेकर जमकर तारीफ की। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, "कल से-भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है। 4 शब्द - 'भारत माता की जय !' पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मानदेता  हूं।
@AdityaDharFilms एक जीनियस हैं। @RanveerOfficial पूरी तरह धमाकेदार हैं। @ActorMadhavan, @rampalarjun, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे।"

प्रीति जिंटा ने फिल्म का किया रिव्यू

प्रीति जिंटा ने धुरंधर: द रिवेंज का पहला शो देखा और एक्स पर लिखा, "अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं- 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना ना हो.। डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और हर एक डिपार्टमेंट शानदार है। फिल्म देखने के बाद सबसे पहले मेरी मां ने कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में फिर से देखना चाहती हैं और मैं भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही हूं। 
आदित्य धर आपने मुझे अपना फैन बना दिया है और मुझे आपका यह रोल बहुत पसंद आया। इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद। आपका हुनर, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है। रणवीर सिंह आपने मेरा दिल जीत लिया। क्या शानदार परफॉर्मेंस है।"