IND Vs WI: संजू सैमसन के अलावा कौन? है भारत के 5 हीरो, सेमीफाइनल का कंफर्म टिकट जिनके दम पर मिला, जानिए...
खेल ब्यूरो, नई दिल्ली। Team India 5 Vo Heroes Vs West Indies। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट्स का 'किंग' क्यों कहा जाता है। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।भारत के इस सफर की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही, जहां उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीतकर खलबली मचा दी थी।
लेकिन, सुपर-8 के पहले ही मैच में उन्हें करारा झटका लगा, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पटखनी दे दी।
उस हार के बाद सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन कहते हैं कि एक बार ठोकर लग जाए तो फिर अगली बार गलती दोबारा नहीं होती। ऐसा टीम इंडिया ने कर दिखाया और ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को रौंदकर शान से टॉप-4 में एंट्री मारी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली 5 विकेट से जीत में संजू सैमसन के बल्ले से निकले नाबाद 97 रनों ने तो महफिल लूटी ही, लेकिन उनके अलावा 4 और ऐसे स्टार्स रहे जिनके दम पर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
5 हीरो, जिनके दम पर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
1. संजू सैमसन (Sanju Samson)
भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे। जब भारत ने शुरुआती विकेट गंवाए, तब संजू ने न केवल पारी को संभाला, बल्कि विंडीज टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।
संजू इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे। जब भारत ने शुरुआती विकेट गंवाए, तब संजू ने न केवल पारी को संभाला बल्कि कैरिबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उनकी इस पारी ने टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित कर दिया। संजू ने मैच में 50 गेंद पर नाबाद 97 रन बनाए। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 3 मैच में 143 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा।
2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। 176 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक रन पर साहिबजादा फरहान का विकेट खो दिया। अगले ही ओवर में बुमराह ने सैम अयूब (6 रन) और कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को पवेलियन भेज पाकिस्तान को दबाव में ला दिया था।
पाकिस्तान इससे उबर नहीं सका और 61 रनों से हार गया। इस जीत ने भारत को सुपर-8 में पहुंचा दिया। वहीं, सुपर-8 मैच में बुमराह ने अपने 4 ओवर में 36 रन दिए और दो विकेट लिए। उनकी सटीक यॉर्कर ने विंडीज बैटर्स को 200 के नीचे रोक दिया।
3. ईशान किशन (Ishan Kishan)
ईशान मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 61 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाए।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि अभिषेक शून्य पर आउट हो गए। ऐसे में ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की थी। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस तरह ईशान की पारियों का भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने में अहम योगदान रहा।
4. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-3 विकेट लेने वालों में शामिल वरुण चक्रवर्ती, भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अब तक खेले 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट लिए है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट भी लिए थे। वरुण का प्रदर्शन भारत के सेमीफाइनल तक पहुंचने में बेहद अहम रहा।
5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। अब तक खेले 7 मैचों में 172 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 156.36 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पांड्या ने नई गेंद से गेंदबाजी की और अब तक उन्होंने 6 विकेट लिए हैं।