IPL 2026:क्या है मुल्लांपुर की 'पिच नंबर 4' का राज, जिस पर भिड़ेंगे आज पंजाब और गुजरात?.
Punjab Kings vs Gujrat Titans: IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम साढ़े सात बजे खेला जाना है। ये मुकाबला मुल्लांपुर की पिच नंबर 4 पर होगी, जिसकी अपनी कहानी है। इस पिच पर रन बनते नहीं बरसते हैं।
(Photo: PTI)
मुल्लांपुर की पिच नंबर 4 पर आखिरी मुकाबला पिछले IPL सीजन में पंजाब और चेन्नई की टीमों के बीच खेले गए थे. उस मुकाबले में 24 छक्कों के साथ कुल 420 रन बने थे. मतलब पिच का असली राज ये है कि उसका मिजाज हाई-स्कोरिंग है. यही वजह है कि पंजाब के कोच रिकी पॉन्टिंग एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे हैं।
(Photo: PTI)
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें ओपनर प्रियांश आर्या के जमाए अर्धशतक की बड़ी भूमिका रही थी. प्रियांश ने 9 छक्कों के साथ 42 गेंदों में 103 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने भी पलटवार किया मगर वो 201 रन ही बना सके।
(Photo: PTI)
मुल्लांपुर में मुकाबला तो है मगर ये खबर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अच्छी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने यहां खेले 5 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर यहां 10 रन का है और स्ट्राइक रेट की बात अगर ना करें तो ही बेहतर।
(Photo: PTI)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी सबकी निगाहें होंगी. गिल ने IPL के पिछले सीजन 650 रन बनाए थे. इस सीजन भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
(Photo: PTI)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट/बेन ड्वार्शियस/अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट: विजयकुमार वैशाक ।।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट: आर. साई किशोर/अशोक शर्मा ।।