Headlines
Loading...
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक(कप्तान), सूर्या, बुमराह, तिलक, सेंटनर, जैक्स, क्विंटन डी कॉक शामिल...

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक(कप्तान), सूर्या, बुमराह, तिलक, सेंटनर, जैक्स, क्विंटन डी कॉक शामिल...

Mumbai Indians squad in IPL 2026 : आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने में अब ज़्यादा वक्त नहीं बचा है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का नया सीज़न 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी बीच पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी आगामी सीज़न के लिए अपनी पूरी टीम का ऐलान कर दिया है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे मैच विनर खिलाड़ियों की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

हार्दिक होंगे कप्तान

मुंबई इंडियंस की कमान लगातार तीसरे सीज़न में हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी। हार्दिक पिछले दो साल से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। हालांकि टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी, जिससे फैंस को काफी निराशा हुई।

लेकिन 2025 सीज़न में टीम ने शानदार वापसी की। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्लेऑफ्स तक क्वालिफाई किया और खिताब की दौड़ में मजबूती से बनी रही। हालांकि फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया, जब क्वालिफायर 2 में उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब हार्दिक की कप्तानी में टीम एक बार फिर नए इरादों के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

सूर्या, बुमराह, तिलक भी शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले तीन खिलाड़ी क्रमशः सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा हैं। सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में टीम इंडिया को खिताब दिलाया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार नेतृत्व दिखाया। वहीं फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को खिताब जिताया।

युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने भी अहम मौकों पर महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। इन तीनों मैच विनर खिलाड़ियों की मौजूदगी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में बेहद मजबूत बनाती है।

सेंटनर, जैक्स भी होंगे टीम का हिस्सा

मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में इस सीज़न दो बेहतरीन ऑलराउंडर भी शामिल रहेंगे, मिचेल सेंटनर और विल जैक्स। सेंटनर ने अपनी शानदार कप्तानी और निरंतर प्रदर्शन के दम पर न्यूज़ीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम रनर-अप रही। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, जिससे टीम को बेहतरीन संतुलन मिलता है।

वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाज़ी में उन्होंने 8 पारियों में कुल 226 रन बनाए, उनका औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 176.56 रहा। इसके अलावा गेंदबाज़ी में उन्होंने कुल 9 विकेट झटके। जैक्स का यह ऑलराउंड प्रदर्शन मुंबई इंडियंस को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के साथ एक अतिरिक्त गेंदबाज़ी विकल्प भी प्रदान करेगा

क्विंटन डिकॉक की वापसी, कई नए चेहरे शामिल

दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक की आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस में वापसी हुई हैं। आईपीएल ऑक्शन में उन्हें टीम ने मात्र एक करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। डिकॉक पहले भी मुंबई का हिस्सा रह चुके हैं और 2019 व 2020 की चैंपियन टीम के सदस्य रहे हैं ।

उन्होंने टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। उनके अलावा फ्रेंचाइज़ी ने दानिश मालेवार, तेज गेंदबाज़ मोहम्मद इजहार, मयंक रावत और अथर्व अंकोलेकर जैसे खिलाड़ियों को भी अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

आईपीएल 2026 में Mumbai Indians का स्क्वाड :

हार्दिक पांड्या (कप्तान ) रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रायन रिकल्टन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कार्बिन बॉश, नमन धीर, विल जैक्स, रॉबिन मिंज, राज बाबा, रघु शर्मा, मिचेल सैंटनर, अल गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर,शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।