Headlines
Loading...
Largest banknote in the world: दुनिया के किस देश में चलता है सबसे बड़ा नोट, भारत में उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?, जानें डिटेल...

Largest banknote in the world: दुनिया के किस देश में चलता है सबसे बड़ा नोट, भारत में उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?, जानें डिटेल...

Largest banknote in the world: दुनिया के कई देशों में अलग-अलग मूल्य के नोट प्रचलन में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है. जहां करोड़ो की कीमत वाला नोट चलता है. भारत में जहां 2000 रुपये का नोट अब सर्कुलेशन से बाहर हो चुका है और 500 का सबसे बड़ा नोट रह गया है। वहीं एक देश में 1 करोड़ तक के नोट जारी किए जा चुके हैं. यह सुनने में भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन इसके पीछे की वजह उसे देश के खराब आर्थिक स्थिति और महंगाई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे बड़ा नोट चलता है और उस नोट से भारत में क्या-क्या खरीद सकते हैं।

इन देशों में चलता है सबसे बड़ा नोट

दरअसल ईरान और वेनेजुएला ऐसे देश है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा नोट चलता है. आपको बतात दें कि ईरान में एक करोड़ रियाल का नोट चलता है जो दुनिया का सबसे बड़े मुल्य वर्ग का नोट है. वहीं वेनेजुएला की सरकार ने भी बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए बड़े मूल्य वर्ग के नोट जारी किए. साल 2021 में वेनेजुएला में 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख बोलिवर के नोट जारी किए गए. यह कदम इसलिए उठाया गया, ताकि लोगों को रोजमर्रा के लेनदेन में बड़ी मात्रा में नकदी ढोने से राहत मिल सके. हालांकि नाम के हिसाब से यह रकम बड़ी जरूर लगती है, लेकिन असल में इनकी कीमत बहुत कम है. एक करोड़ ईरानी रियाल की कीमत महज 7 डॉलर और 650 भारतीय रुपये के बराबर है. इतने बड़े नोट को अगर भारत में चलाया जाए तो इससे बहुत कम समान ही खरीदा जा सकता है।

महंगाई ने बिगाड़ी, ईरान और वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था

ईरान के सबसे बड़े 1 करोड़ नोट चलाते की वजह बढ़ती महंगाई और कैश की कमी है. इस नोट को लेकर ईरान के सेंट्रल बैंक का कहना था कि कैश की कमी न हो इसलिए यह नोट लाया गया है. वहीं वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पिछले लंबे समय से संकट में मानी जाती है. यहां की करेंसी लगातार कमजोर होती गई और महंगाई इतनी बढ़ गई कि पैसों की कीमत तेजी से गिरने लगी. हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को सामान खरीदने के लिए बैग भरकर नोट ले जाने पड़ते थे, लेकिन बदले में कुछ ही सामान मिल पाता था. तेल सम्पन्न देश होने के बावजूद आर्थिक कुप्रबंधन, प्रतिबंधों और दूसरे कारणों से वेनेजुएला की स्थिति लगातार खराब होती चली गई. यही वजह है कि यहां की सरकार को बार-बार बड़े नोट जारी करने पड़े।

सबसे बड़े नोट से भारत में क्या खरीद सकते हैं?

ईरान का सबसे बड़ा 1 करोड़ रियाल का नोट है, हालांकि इस नोट की कीमत भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कम मानी जाती है. अगर अभी के हिसाब से ईरान के 1 करोड़ रियाल की करेंसी को भारतीय रुपये में बदला जाए तो ईरान के करोड़ का नोट भारत के 650 रुपये के बराबर होते हैं. वहीं इन रुपये में आप भारत में अपनी जरूरत कुछ हीी सामान खरीद सकते हैं।

क्यों छापने पड़ते हैं इतने बड़े नोट?

आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार जब किसी देश में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो वहां की करेंसी की वैल्यू गिरने लगती है. ऐसे में छोटी रकम के नोट बेकार हो जाते हैं और सरकार को बड़े मूल्य के नोट छापने पड़ते हैं. वहीं ईरान इसका सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है. इसके अलावा आपको बता दें कि अगर भारत का इतिहास देखें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1938 और बाद में 1954 में 10,000 तक के नोट भी जारी किए थे, लेकिन इन्हें 1946 और 1978 में बंद कर दिया गया था।