Headlines
Loading...
LPG संकट के बीच UP में 524 गैस सिलेंडरों का ट्रक गायब, हाइवे पर खाली मिला वाहन; कई लाख ₹ का हुआ नुकसान...

LPG संकट के बीच UP में 524 गैस सिलेंडरों का ट्रक गायब, हाइवे पर खाली मिला वाहन; कई लाख ₹ का हुआ नुकसान...

झांसी: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी और दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं. मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। यहां 524 भरे हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी हो गया. ट्रक बाद में हाइवे पर खाली मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्लांट के बाहर खड़ा था ट्रक

ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया कि ट्रक नंबर यूपी 93 बीटी 3341 भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के करारी प्लांट से जुड़ा है. 2 मार्च को प्लांट से 524 भरे गैस सिलेंडर लोड किए गए थे. ये सिलेंडर कानपुर देहात के गजनेर इलाके भेजे जाने थे. होली के त्योहार के कारण चालक राजकुमार ने ट्रक प्लांट के बाहर खड़ा कर घर चला गया।

होली की छुट्टी में बदमाशों ने उठाया फायदा

कुछ दिनों बाद 6 मार्च को सूचना मिली कि ट्रक झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पारीछा के पास हाइवे किनारे खड़ा है. मौके पर पहुंचने पर ट्रक मालिक ने देखा कि ट्रक पूरी तरह खाली है. सभी 524 सिलेंडर गायब थे. बदमाशों ने ट्रक का जीपीएस डिवाइस तोड़ दिया था, ताकि लोकेशन ट्रैक न हो सके. चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ट्रक मालिक ने सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने कहा कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है. सिलेंडरों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

कमर्शियल गैस की कमी से हालात बिगड़े

देशभर में कमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत है. सरकार ने घरेलू उपयोग को प्राथमिकता दी है, जिससे होटल और रेस्तरां प्रभावित हैं. कई जगह मेन्यू कम कर दिया गया है.ऐसे में झांसी की यह चोरी और भी गंभीर लग रही है. फैंस अब देख रहे हैं कि पुलिस कितनी जल्दी सिलेंडर बरामद करती है।